अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर के राजीव गांधी खेल परिसर में रविवार से तीसरी नेशनल पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप शुरू हो गई है। इस स्पर्धा में भाग लेने के लिए देशभर से 14 टीमों के 77 तीरंदाज पहुंचे। चैंपियनशिप में सोमवार को पुरुष वर्ग के कंपाउंड राउंड के टॉप 16, पुरष वर्ग के रि-कर्व राउंड के टॉप 8 व पुरुष वर्ग के इंडियन राउंड के टॉप 8 तीरंदाज ओलंपिक राउंड में अपने निशाने साधेंगे। चैंपियनशिप में हर राउंड के टॉप चार खिलाड़ी आगामी 10 से 16 अप्रैल तक दुबई में होने वाली पांचवीं फैजा पैरा आर्चरी वर्ल्ड रैंकिंग टूर्नामेंट में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कोच संजय सुहाग ने बताया कि चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए देशभर के 14 टीमों के 60 पुरुष व 17 महिला तीरंदाज रोहतक पहुंचे थे। रविवार को महिला व डब्ल्यू 1 कैटेगरी के खिलाड़ियों का सफर खत्म हो गया। इसके पीछे इन दोनो कैटेगरियों में खिलाड़ियों की संख्या कम होना है। चैंपियनशिप के दौरान भारतीय तीरंदाजी संघ के सहायक सचिव गुंजन एबरॉल मौजूद रहे।
रिकर्व राउंड
राज्य कुल खिलाड़ी अगले दौर में पहुंचे
हरियाणा 4 3
उत्तर प्रदेश 1 1
महाराष्ट्र 1 1
झारखंड 1 1
राजस्थान 1 1
पंजाब 1 1
पुडुचेरी 1 0
सर्विसेज 2 0
कंपाउंड राउंड
राज्य कुल खिलाड़ी अगले दौर में पहुंचे
हरियाणा 4 4
राजस्थान 2 2
महाराष्ट्र 4 4
जम्मू और कश्मीर 1 1
पंजाब 2 1
छत्तीसगढ़ 2 1
सर्विसेज 1 1
तमिलनाडू 1 1
केरल 1 0
उत्तर प्रदेश 1 0
--------------
इंडियन राउंड
राज्य कुल खिलाड़ी अगले दौर में
हरियाणा 4 3
दिल्ली 4 2
झारखंड 1 1
छत्तीसगढ़ 4 1
मध्यप्रदेश 1 1
तमिलनाडु 1 0
महाराष्ट्र 4 0
राजस्थान 1 0
जम्मू और कश्मीर 1 0
पंजाब 3 0