फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो : (रिहर्सल करते बच्चों की, बच्चों की रिहर्सल देखते अधिकारियों की)
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
-आठ स्कूलों के लगभग 850 विद्यार्थियों ने दिर्खाई अपनी प्रतिभा
-एडीसी, सीटीएम, एसडीएम ने प्रतिभागियों की हौंसला बढ़ाया
-एनसीसी, स्काउट्स, पीटी ड्रिल कर प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
-13 को होगी फुल ड्रेस रिहर्सल, डीसी करेंगे सिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जिले में 71वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इन्हीं तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए शहर के राजीव गांधी खेल परिसर में प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। सभी अधिकारियों ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया व स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले स्कूलों के नाम व उनका क्रम तय किया। इसके साथ साथ ही स्टेडियम में विद्यार्थी एनसीसी, स्काउट्स व पीटी की ड्रिल करते भी नजर आए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों के प्रतिभा का हौसला बढ़ाने पहुंचे एडीसी अजय कुमार ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजीव गांधी खेल परिसर में मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि समारोह में हरियाणा विधानसभा की उपाध्यक्ष संतोष यादव मुख्यातिथि के रूप में सिरकत करेंगी और उन्हीं के द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि समारोह में विभिन्न टुकडियों द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ मास पीटी का प्रदर्शन भी किया जायेगा। कार्यक्रम में ही सीटीएम महेंद्रपाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में अलग-अलग स्कूलों के बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अर्पण संस्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल किलोई, बाबा मस्तनाथ, संस्कार वैली कलानौर, पठानिया पब्लिक स्कूल, स्कॉलर रोजरी, मॉडल स्कूल सेक्टर 4 व मॉडल स्कूल मैन ब्रांच के प्रतिभागी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने बताया कि आज भी बच्चों ने रिहर्सल में जमकर अभ्यास किया है। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को राजीव गांधी खेल स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। फुल ड्रेस रिहर्सल में डीसी डॉ. यश गर्ग भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम राकेश कुमार, डीईओ सुरेश शर्मा, डीईईओ परमेश्वरी हुड्डा, डीपीआरओ संजीव सैनी के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की टीम से रेणू खत्री, पुष्पा शर्मा, मंजीत मलिक, अनिता फौगाट व जगदीश सुहाग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें