फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को उंगलियों पर गिनवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेंद्र्र हुड्डा ने कांग्रेस कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को उंगलियों पर गिनवाया, बोले
विज्ञापन


‘सीएम मनोहर लाल बताएं उन्होंने प्रदेश में कौन सा प्रोजेक्ट किया शुरू’
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने कार्यकाल में कराए विकास कार्यों को जिलेवार उंगलियों पर गिनवाते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को चुनौती देते हुए कहा कि अब वह बताए कि उन्होंने चार साल के कार्यकाल में कौन सा बड़ा प्रोजेक्ट शुरू किया। सूबे में भाजपा एक इंच न तो मेट्रो ला पाई और न ही रेलवे लाइन बिछा पाई है। बहादुरगढ़ तक हरियाणा में जो मेट्रो आई है वह भी उनके कार्यकाल की देन है, आज यदि कांग्रेस की सरकार होती तो मेट्रो रोहतक तक आती। वहीं उन्होंने भाजपा सरकार पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि सच बोलना चाहिए। सभी को भगवान के पास जाना है। यदि कोई मेरे कार्यों को गिनवाएगा तो मैं उसे मानूंगा।
मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व सीएम ने स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा के मंत्री महज दिखावा कर रहे हैं, सच्चाई यह है कि स्वामीनाथन रिपोर्ट पूरी तरह से लागू नहीं हुई। भाजपा के मंत्री किसानों की बर्बादी पर ढोल धमाका करना छोड़ दें, क्योंकि कांग्रेस शासनकाल में धान की फसल के भाव में 62 फीसदी तक इजाफा हुआ था।
विज्ञापन


इनेलो के जेल भरो आंदोलन को बताया नकली
पूर्व सीएम ने इनेलो के एसवाईएल को लेकर जेल भरो आंदोलन पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके नकली नेता, नकली जेल, नकली रिहाई और आंदोलन भी नकली ही है। कांग्रेस के शासनकाल में एसवाईएल पर सबसे अधिक काम हुआ।
पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा में 65 प्लस सीट जीतने के एजेंडे पर चुटकी लेते हुए कहा कि दिन में सपने लेने से कुछ नहीं होता। भाजपा ने विकास करने की बजाए भाईचारा खत्म किया है, अब अब जनता माफ नहीं करेगी। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश में ही नहीं देश में पहला ऐसा मामला है जब एसएससी कमीशन के चेयरमैन पर गंभीर आरोप लगे हो। यहां तक कि भाजपा ने रेट लिस्ट लगाकर नौकरियों की नीलामी की है।
भाजपा ने रचा हिंसा का षडयंत्र
जाट आरक्षण आंदोलन हिंसा को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि इसके लिए कोई षडयंत्रकारी नहीं है, बल्कि भाजपा ने ही षडयंत्र रचा था। प्रकाश समिति की रिपोर्ट में साफ हो चुका है कि एसपी से लेकर सीएम कार्यालय तक इसके लिए जिम्मेदार है। वहीं पेयजल की समस्या पर पूर्व सीएम ने कहा कि भाखड़ा मैनेजमेंट बोर्ड में हरियाणा का कोई सदस्य नहीं है। जब प्रदेश का कहीं रखवाला ही नहीं होगा तो समस्या का समाधान कैसे होगा। सरकारी को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए कि कब कितना पानी हरियाणा के लिए नहरों में छोड़ा गया।
विज्ञापन

कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं
वहीं कांग्रेस में चल रहे मतभेद के सवाल पर पूर्व सीएम ने स्पष्ट किया कि कहीं कोई विवाद नहीं है, जो पार्टी आलाकमान फैसला करेंगे वह मान्य होगा। इस अवसर पर पूर्व सांसद शादीलाल बतरा, विधायक शकुंतला खटक, पूर्व मेयर रेणु डाबला, पूर्व विधायक संत कुंवार व भारत भूषण बतरा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें