फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्माइला में दोबारा बढाकर बिल भेजने पर भङके उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माइला में दोबारा बढ़ाकर बिल भेजने पर भड़के उपभोक्ता
विज्ञापन

फोटो-4 बिजली कार्यालय में अपने बढ़े हुए बिलों को दिखाते इस्माइला के उपभोक्ता
अमर उजाला ब्यूरो
सांपला। बिजली बिल जमा करने के बाद भी पिछला बकाया दिखाकर बढ़ाकर बिल भेजने पर इस्माइला के लोग बिजली निगम पर भड़क गए। सोमवार को करीब एक दर्जन उपभोक्ता अपने बढ़ाकर भेजे बिलों को लेकर सांपला एसडीओ कार्यालय पहुंचे। लोगों ने आरोप लगाया कि कंपनी की मनमानी के चलते उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। एसडीओ मनीष दलाल ने उपभोक्ताओं की शिकायत कंपनी के हेड ऑफिस रोहतक भेज दिया।
विज्ञापन

विद्युत निगम ने बिजली मीटर रीडिंग व बिल जमा कराने का प्राइवेट कंपनी को ठेका दिया हुआ है। 20 मई को कंपनी के कर्मचारी इस्माइला 11बी में बिल भरवाने पहुंचे। काफी उपभोक्ताओं ने अपने बिल भर दिए। उसके बदले में कंपनी ने उनको एक रसीद भी दे दी। अब निगम ने जून का बिल भेजा है। उपभोक्ताओं ने देखा तो बिल में पिछले महीनों की बकाया राशि भी दिखाई गई। ऐसा देख उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ गया। सुबह करीब 11बजे इस्माइला निवासी उपभोक्ता हरिओम खत्री, रमेश कुमार, दीपक, दलबीर सिंह, कृष्ण कुमार सहित एक दर्जन उपभोक्ता अपने पुराने बिजली बिल व जमा किए राशि की रसीद लेकर बिजली घर पहुंचे। उपभोक्ताओं ने पहले बिल जमा करने वाली कंपनी कर्मचारियों से रसीद दिखाई उसके बाद एसडीओ मनीष दलाल के पास पहुंचे। उपभोक्ताआें ने अपनी बात रखी। तभी अधिकारी ने बिल जमा करने वाली कंपनी को उपभोक्ताओं की शिकायत भेजी और जल्द से जल्द समाधान करने को कहा। तब ग्रामीणा शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें