फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद कैप्टन दीपक शर्मा के जन्मोत्सव पर लगाया रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद कैप्टन दीपक शर्मा के जन्मोत्सव पर लगाया रक्तदान शिविर
विज्ञापन

शिविर में 103 यूनिट हुआ रक्तदान, पीजीआई ब्लड बैंक और रेडक्रॉस सोसायटी ने किया सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहीद कैप्टन दीपक शर्मा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद कैप्टन दीपक शर्मा के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर लगाया गया।
शहीद के परिवार ने घी का दीप जलाया। मुख्यातिथि समाजसेवी राजेश जैन ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शहीद की शहादत हम बेकार नहीं जाने देंगे। आज हमें भ्रष्टाचार, जातिगत भेदभाव एवं राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण के लिए एकजुट होने की जरूरत है। रक्तदान की अध्यक्षता साहित्यकार मधुकांत बंसल एवं रक्तदान संयोजन जेपी गौड़ ने बताया कि भीषण गर्मी एवं उमस के बावजूद रक्तदानियों में उत्साह की कमी नहीं देखने को मिली। पीजीआई ब्लड बैंक एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से डॉ. प्राची के नेतृत्व में 103 रक्तदानियों ने रक्तदान कर शहीद दीपक शर्मा को याद किया।
विज्ञापन

ये रक्तदाता हुए सम्मानित
शिविर में रक्तदान करने आए लोगों को शहीद के पिता नरेश शर्मा, योग ऋषि हरिओम कौशिक, श्याम नाथ शर्मा, रक्तदाता मोटिवेटर सुंदर जेटली, जगत सिंह गिल ने बैज एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. परमानंद, बाबा कर्णपुरी, बाबा सुखाशाह, बाबा हंसराज, योग ऋषि हरिओम कौशिक, शहीद दीपक शर्मा मेमोरियल कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गान गाया एवं जय हिंद के जय घोष के नारे लगाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर समाज सेवी सुभाष आहुजा, देवेंद्र भोला, रोहतक टेंट डीलर्स एसो. प्रधान पंकज हुड़िया, पूर्व पार्षद अशोक खुराना, सुभाष गुप्ता सीएलजी, लेखक बीएन मुद्गिल, भाविप के रोहतक अध्यक्ष अशोक गुप्ता, एमएल अरोड़ा, अशोक बुद्धिराजा, डायरेक्टर आरएसईटीआई, हवासिंह शर्मा, रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट एमडीयू, ईश्वर प्रसाद गौतम, एडवोकेट, रामकरण अत्री, जगमोहन मित्तल, रिटायर्ड एजीएम पीएनबी, डॉ. सुरेश राठी, प्रो. धर्मबीर, पं. विजय शर्मा, भारत भूषण शर्मा एवं कौशल, ललित शर्मा, डॉ. कपिल कौशिक, प्रो. दलबीर, सुरेश शर्मा, नीरज कुमार वत्स, पं. लोकश शर्मा आदि ने भी रक्तदान में विशेष सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें