फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की मनोहर सरकार बेच रही नौकरियां : बतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की मनोहर सरकार बेच रही नौकरियां : बत्तरा
विज्ञापन

समाज विशेष को टारगेट पर लेकर पूछा गया सवाल निंदनीय
सरकार की संकीर्ण सोच का प्रमाण ब्राह्मण समाज से जोड़कर पूछा गया प्रश्न
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष व रोहतक शहर से विधायक रहे भारत भूषण बतरा का आरोप है कि प्रदेश की मनोहर सरकार समाज को बांटने और सरकारी नौकरी बेचने का काम कर रही है। बयान जारी कर बत्तरा ने हुडा के जूनियर सिविल इंजीनियर पद के लिए 10 अप्रैल को हुई परीक्षा में एक जाति विशेष को लेकर पूछे गए विवादास्पद प्रश्न को सरासर गलत बताया। उनका कहना है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ली गई परीक्षा में प्रश्न नंबर 75 में यह पूछा गया था कि हरियाणा में कौन सा अपशगुन नहीं माना जाता और उत्तर के लिए दिए गए विकल्पों में था कि काला ब्राह्मण या ब्राह्मण कन्या। बत्तरा ने कहा कि ऐसा प्रश्न चयन आयोग की संकीर्ण हो चुकी मानसिकता को दर्शाता है। और इसके पश्चात अध्यक्ष द्वारा जांच की बात करना जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने जैसा है। विदित रहे कि इस प्रश्न के बाद देश भर में विरोध कर रहा ब्राह्मण समुदाय एचएसएससी अध्यक्ष व प्रश्न पत्र तैयार करने वाले पर कानूनी कार्यवाही की मांग कर रहा है। साथ ही पूर्व विधायक ने पिछले दिनों आवंटित नौकरियों में भी कई तरह की धांधले बाजी की बात कही और आरोप लगाया कि आयोग द्वारा पैसे लेकर नौकरियां बांटी गई। और ऐसा प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें