फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम हुड्डा ने मय्यड़ में बोया जातिवाद का बीज : सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीएम हुड्डा ने मय्यड़ में बोया जातिवाद का बीज : सैनी
विज्ञापन

ब्राह्मण बाहुल्य दतौड़, पहरावर, ब्राह्मणवास व ककराना में पहुंचे भाजपा सांसद
27 मई को बेरी में मनाएंगे परशुराम जयंती
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी का कहना है कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 2006 में मय्यड़ के अंदर धरने अपने लोगों को बैठाकर आरक्षण के नाम पर जातिवाद का बीज बोया। ताकि समाज विशेष के लोगों को फायदा पहुंचा सके। भाजपा सरकार से हिसाब मांगने से पहले हुड्डा को अपने कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए। वे ब्राह्मण बाहुल्य गांव दतौड़, ककराना, पहरावर व ब्राह्मणवास गांव में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
सैनी ने कहा कि भाषणों से व्यवस्था व देश नहीं चलता। आरोप लगाया कि लंबी राजनीतिक पारी खेलने के मकसद से 2006 में पूर्व सीएम ने अपने लोगाें को धरने पर बैठा दिया। वहां से समाज के अंदर आरक्षण के नाम पर जातिवाद की खाई बढ़ने लगी। 30 प्रतिशत समाज को 52 प्रतिशत और 52 प्रतिशत समाज को 12 प्रतिशत आरक्षण मिला। ब्राह्मण समाज को अपना हक मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि 27 मई को बेरी में परशुराम जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने सवाल उठाया कि राज्यसभा सदन को खत्म किया जाना चाहिए, क्योंकि आम पब्लिक के चुने लोकसभा सदस्य को मांगों को पूरी करवाने के लिए भटकते रहते हैं, जबकि कुछ लोग राज्यसभा के माध्यम से मंत्री तक बन जाते हैं।
विज्ञापन


बाक्स

एसवाईएल पर राजनीति न करें चौटाला परिवार
सांसद सैनी ने कहा कि एसवाईएल पर चौटाला परिवार राजनीति कर रहा है। 2004 से पहले जब चौटाला सत्ता में थे। पंजाब में बादल की सरकार थी, जो चौटाला परिवार के करीबी मित्र रहे हैं। उस समय एसआईएल का पानी क्यों नहीं लाया गया। अब किसान हितैषी होने का नाटक किया जा रहा है। इस मौके पर डाक्टर अशोक दीक्षित, तेजबीर सैन, राजकुमार प्रजापत, ब्रजेश राजपूत, शमशेर कौशिक, राव गजराज व नफेसिंह राठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

----

3 जून को दलित-पिछड़ा एकता महासम्मेलन रोहतक में
लोकतंत्र सुरक्षा मंच के प्रदेश प्रवक्ता तेजबीर सेन ने बताया कि 3 जून को लोकसभा स्तरीय दलित पिछड़ा एकता महासम्मेलन खोखराकोट स्थित रामजोहड़ी के क्रांति चौक पर होगा। इसमें सांसद राजकुमार सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। सांसद को टिकरी बार्डर से काफिला के साथ रोहतक लाया जाएगा। अगस्त माह में करनाल में प्रदेश स्तरीय रैली होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें