फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134ए : आवेदन के लिए उमड़े अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
नियम 134ए : आवेदन के लिए उमड़े अभिभावक
विज्ञापन

भिवानी।
गरीब बच्चों को एडमिशन देने के लिए नियम 134 ए के माध्य से प्राइवेट स्कूलों में गरीब बच्चों को मुफ्त मेें दाखिला दिया जाना है। दाखिले के लिए 10 अप्रैल तक आवेदन करने के लिए तारीख दी गई है। मंगलवार को अंतिम दिन होने पर सोमवार को बीईओ ऑफिस में आवेदन करने के लिए अभिभावकों की खासी भीड़ देखने को मिली। सोमवार को दूसरी कक्षा से बारहवीं कक्षा के लिए 1200 बच्चों के आवेदन पहुंचे, जबकि अभी तक 3100 आवेदन विभाग में जमा हो सके हैं।
नियम 134 ए के तहत प्राइवेट स्कूलों में दाखिला लेने के लिए अभिभावकों व बच्चों की बीईओ ऑफिस में दिनभर भीड़ जमा रही। सोमवार को सुबह 9 बजे अभिभावक व बच्चों की भीड़ बीईओ ऑफिस में जमा होनी शुरू हो गई। विभाग के द्वारा ऑफिस में कक्षा के अनुसार फार्म जमा करवाए गए। अभिभावक कॉफी समय के इंतजार के बाद अपना फार्म जमा करवाने में सफल हो पाए। मंगलवार को अंतिम दिन होने के कारण अभिभावक व बच्चे नोटिस बोर्ड पर लिस्ट देखने के लिए खड़े रहे। शिक्षा विभाग द्वारा दाखिले के लिए बच्चों का 15 अप्रैल को लिखित में परीक्षा ली जाएगी और बच्चों की काबलियत के अनुसार ही स्कूल में एडमिशन दिया जाएगा। अभिभावक भी अंतिम तारीख तक फार्म जमा करवाने के लिए भाग दौड़ में लगे हुए हैं। मंगलवार को अंतिम दिन के कारण सोमवार को अभिभावक कभी आवेदन के साथ के कागजों की जानकारी लेने के लिए पहुंच रहे थे तो कभी फार्म में कमी को दूर करवाने के लिए भाग दौड़ करने में लगे हुए थे।
विज्ञापन

130 स्कूलों ने दिखाई 2269 रिक्त सीटें
जिले के 130 स्कूलों 2269 रिक्त सीटों की जानकारी शिक्षा विभाग को दी हैं। जिसमें 2 से 12 वीं तक बच्चों को दाखिला होगा। वही शिक्षा विभाग का कहना हैं कि अगर मंगलवार तक शेष स्कूल अन्य सीटों की जानकारी नहीं देते तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
12 तारीख को जारी होगी पेपर लिस्ट
शिक्षा विभाग के द्वारा 134 ए के तहत परीक्षा की लिस्ट 12 तारीख को जारी की जाएगी। जिसके मेें बच्चों के परीक्षा के स्थान की जानकारी होगी। जिसमें बच्चों की परीक्षा होने के बाद ही दाखिले की कार्यवाही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को नियम 134 ए के तहत 1200 बच्चों के आवेदन जमा किए गए हैं। जिनकी परीक्षा के बाद दाखिले की कार्यवाही शुरू की जाएगी और 20 अप्रैल को परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। अभी तक 130 स्कूलों ने रिक्त सीटें दिखाई है अगर मंगलवार तक अन्य स्कूल सीटें नहीं देते तो कार्रवाई की जाएगी।
- अशोक गाबा, बीईओ, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें