जेई यूनियन ने मांगों को लेकर सीटीएम को ज्ञापन सौंपा
चरखी दादरी। विभिन्न सरकारी विभागों के कनिष्ठ अभियंताओं ने नई तबादला नीति में बदलाव की मांग के लिए लघु सचिवालय में सीटीएम मनीष फौगाट को मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा। सीटीएम दादरी ने आवश्यक कार्रवाई के लिए सरकार को भेजने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला प्रधान दिनेश सिंह, पूर्व प्रधान बलजीत सिंह गिल, इंद्रपाल, जयवीर ढांडा, उपप्रधान शेर सिंह नेहरा, गुलशन कुमार, दयाराम, समुंद्र सिंह, गंगाधर आदि ने सीटीएम दादरी को नई तबादला नीति की खामियों के बारे में बताया व दुरूस्त करवाने की मांग की। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार की यह तबादल नीति सही नहीं है इससे कनिष्ठ अभियंताओं में रोष बना हुआ है। सरकार को जल्द ही इसमें बदलाव करना चाहिए। इस मौके नवीन कुमार, अजय कुमार, रणबीर सांगवान, मुकेश कुमार, विकास धनखड़, आशीष देशवाल, हरीश व लोकेश भी मौजूद थे।