फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्वमेध यज्ञ का कार्य करेगी पूर्व सीएम की रथ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनाव 2019 को लेकर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

संजय कुमार
रोहतक। चुनाव 2019 को लेकर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अश्वमेध यज्ञ की तर्ज पर सूबे में रथ यात्रा निकालने की तैयारी कर ली है। यात्रा भाजपा व इनेलो को अपना जनाधार दिखाने के साथ ही कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी के बीच किसी शक्ति प्रदर्शन से कम नहीं होगी।
विज्ञापन

सूबे की राजनीति में चल रही उथल-पुथल के बीच जहां कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रोहतक सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए अपने गृह क्षेत्र को मजबूत करना सबसे बड़ी चुनौती है। भाजपा, इनेलो के अलावा पूर्व सीएम हुड्डा को अपनी ही पार्टी में चुनौती मिल रही हैं। हाल ही में उनके गृह क्षेत्र में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर और कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी को कांग्रेस के नेताओं ने मंच से बतौर सीएम के रूप में पेश किया था। यहीं नहीं कुछ समय पहले डॉ. अशोक तंवर ने सूबे में यात्रा कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया था। दोनों पक्ष कांग्रेस आलाकमान के करीबी हैं, माना जा रहा है जो पक्ष अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेगा सूबे में चुनाव की कमान उसी को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें