फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर छोटूराम संग्रालय में हुडा विभाग बार व रेस्तरा के विरोध में इनेलो ने किया जबरदस्त हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सर छोटूराम संग्रहालय के रेस्टोरेंट में शराब परोसने पर हंगामा, कार्यकर्ताओं ने जड़ा ताला
विज्ञापन

- पाकिस्तान से आया सर छोटूराम की यादों से जुड़ा सामान रखा है संग्रहालय में
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक/सांपला।
सांपला स्थित छोटूराम संग्रहालय में हरियाणा पर्यटन विभाग के रेस्तरां में शराब और मीट परोसने के विरोध में मंगलवार को इनेलो कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए रेस्टोरेंट में ताला जड़ दिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने कड़ी मुश्किल से उनको समझा-बुझाकर ताला खुलवाया। इनेलो कार्यकर्ताओं के रोष को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल हरियाणा पर्यटन विभाग के महाप्रबंधक से भी बात की।
मंगलवार को इनेलो के जिलाध्यक्ष सतीश नांदल की अध्यक्षता में काफी संख्या में इनेलो कार्यकर्ता छोटूराम संग्रहालय पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी की और रेस्तरां के गेट पर ताला लगा दिया। इस दौरान इनेलो कार्यकर्ताओं ने रेस्तरां पर वेश्यावृत्ति का अड्डा होने के गंभीर आरोप भी लगाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इनेलो सरकार ने 2005 में सर छोटू राम संग्रहालय का निर्माण कराया था। जिसमें पाकिस्तान से उनका चश्मा, गेट, हुक्का, बिस्तर, किताबें व अन्य सामान मंगवाया गया था। 2012 से हरियाणा पर्यटन विभाग ने यहां पर अपना रेस्टोरेंट खोल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस रेस्टोरेंट में मीट और शराब परोसी जाती है। उनके कमरों में वेश्यावृत्ति को अंजाम दिया जाता है। जिसे वह सर छोटू राम का अपमान मानते हैं।
इस अवसर पर डॉ. संदीप हुड्डा, रविन्द्र सांगवान, सत्यवान, महिपाल कारौर, सतप्रकाश बिसला, कृष्ण सांपला, सुखविंदर, काके आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

जसिया रैली में भी दी थी चेतावनी
जसिया में जाट रैली के दौरान भी अभय चौटाला ने मंच से सरकार को चेतावनी दी थी कि संग्रहालय में बनाए गए रेस्तरां को तुरंत बंद कर दिया जाए। जिसके बाद भी प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। जिसके बाद आज इस रेस्टोरेंट को ताला लगा दिया, जिसे बाद में खोला गया।

बयान..
सर छोटू राम संग्रहालय में चल रहे हरियाणा पर्यटन विभाग के रेस्टोरेंट में शराब परोसने व उसके कमरों में हो रही गतिविधि के बारे में प्रदेश सरकार को चेताया गया था। इनेलो कार्यकर्ताओं की ओर से हुए विरोध के बाद अगर उसे जल्द बंद नहीं किया गया तो इनेलो इसे बंद कराएगी।
- अभय चौटाला नेता प्रतिपक्ष विधानसभा हरियाणा।

बयान..
सर छोटू राम संग्रहालय में हरियाणा पर्यटन विभाग के रेस्टोरेंट में अगर शराब परोसी जा रही है तो गलत है। वहां पर चल रही गतिविधियों के बारे में वह प्रदेश सरकार को पत्र लिखेंगे।
- सुधीर फोगाट ओएसडी, इस्पात मंत्री भारत सरकार


बयान..
सर छोटू राम संग्रहालय में शराब परोसने की कोई अनुमति नहीं है। यदि कोई व्यक्ति शराब लेकर आता है और कमरे के भीतर पीता होगा। उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। स्थानीय पुलिस को सर्विलांस के आदेश दिए गए हैं। मामले की जांच की जाएगी यदि कोई अनियमितता पायी जाती है तो दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- महेश्वर शर्मा महाप्रबंधक हरियाणा पर्यटन विभाग हरियाणा।

बयान..
हरियाणा पर्यटन विभाग के रेस्टोरेंट में इनेलो कार्यकर्ताओं की ओर से हुए विरोध के बाद उसमें लगे ताले को खुलवा दिया गया है। कार्यकर्ताओं की ओर से हुए विरोध और लगाए गए आरोप की जानकारी पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है।
- तरुण पांवरिया एसडीएम सांपला, रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें