फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौटाला-हुड्डा ने कर दिया राजनीति का व्यापारीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चौटाला-हुड ने कर दिया राजनीति का व्यापारीकरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/समालखा। कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी ने शुक्रवार को एक रिसॉर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला पर जमकर निशाना साधा। कहा कि, दोनों नेताओं ने राजनीति का व्यापारीकरण कर दिया है। उन्होंने आरक्षण के मापदंड की फिर से समीक्षा करने की भी मांग उठाई। कहा कि, आज एक घर के लोग ऊंचाई को छू रहे हैं, जबकि दूसरे वहीं पर खड़े हैं। एक बार आरक्षण मिलने के बाद दूसरे को मौका मिलना चाहिए। सांसद ने प्रदेश की भाजपा सरकार को भी कठघरे में खड़ा किया। सांसद शुक्रवार को एक रिसोर्ट में मीडिया से रूबरू थे। इससे पहले समालखा में पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर के निवास पर भी पत्रकारों से रूबरू हुए थे। इस दरम्यान कहा कि, जनता अगर उन्हें मुख्यमंत्री बनाती है तो वे एक परिवार एक रोजगार, जनसंख्या नियंत्रण, मनरेगा को मजदूरों व किसानों से जोड़ने का काम करेंगे।
विज्ञापन

कहा कि जिन्होंने प्रदेश को जलाया सरकार उनके मुकद्दमे वापस लेकर आमजन के साथ विश्वासघात कर रही है। उन्होंने कहा कि जनगणना के आधार पर आरक्षण दिया जाना चाहिए। जिससे किसी दूसरे का अधिकार को नहीं छीने। सांसद ने राज्यसभा को समाप्त करने की वकालत भी की। कहा कि हम अंग्रेजी शासनकाल की राह पर आज भी चल रहे हैैं। जिन लोगों को जनता ने नकार दिया है, वे राज्यसभा में बैठकर देश के विकास में रोड़ा अटका कर रहे हैैं। अलग पार्टी के सवाल पर सांसद ने कहा कि जल्द ही जनता के कहने पर वे फैसला करेंगे। वहीं कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथ स्तंभ होता है। उसको पेंशन का लाभ 60 में नहीं 45 साल में मिलना चाहिए। जनता उनको मौका देगी तो वे पत्रकारों की पेंशन को एक ही कलम से 20 हजार कर देंगे। इस दरम्यान उन्होंने बताया कि, भरत सिंह छौक्कर को लोकतंत्र सुरक्षा मंच में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर ने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी दी गई है, वे उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। इस मौके पर मंच के जिला प्रधान एडवोकेट रितेश शर्मा, लख्मीचंद कश्यप, ब्रह्मसिंह गुर्जर, युवा प्रधान बलजिंद्र सिंह, नवीन सैनी, सीए गोविंद सैनी, मीना शर्मा, कृष्णा पंडित, नवीन कुमार, बलवान वाल्मीकि, संतराज व समालखा के पूर्व पार्षद रमेश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें