फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए के कमरे में फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
किराए के कमरे में फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। टोडरपुर में किराए के कमरे में रह रहे मजदूर का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। जिससे उसकी मौत के कारणों का पता चल सके। इस तरह यमुनानगर में पिछले दो दिन में निजी क्षेत्र की कंपनी/फैक्ट्री में काम करने वाले दो युवकों की फंदे से लटकने से मौत हो चुकी है। इससे पहले शनिवार को जींद के सफीदो का रहने वाला एक युवक (एक निजी कंपनी में काम करता था) का गुलाबनगर में एक कमरे में शव लटका मिला था।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पश्चिमी बंगाल निवासी अब्दुल रहीम (22) टोडरपुर के पास एक प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूरी करता था और टोडरपुर में ही किराए के कमरे में रहता था। बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रविवार दोपहर को वह फैक्ट्री से कमरे पर आया। देर शाम तक जब अन्य मजदूर कमरे में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कमरा अंदर से बंद है। उन्होंने उसे कमरे में आवाज लगाई तो कोई जवाब नहंीं आया। उन्होंने धक्का मारकर दरवाजा खोला तो देखा वह फंदे पर लटका हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी एएसआई राय सिंह का कहना है कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें