फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने महिला कांग्रेसी पार्षद को दिखाया बाहर का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
सीएम मनोहर लाल के निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रशासन की ओर से शहर के सभी 31 पार्षदों को सोमवार सुबह नौ बजे सीएम के साथ बैठक में मौजूद रहने का संदेश भिजवाया गया। लेकिन रविवार रात दस बजे कांग्रेस पार्षदों को बैठक से दूर रहने का फरमान जारी कर दिया। बावजूद इसके एक कांग्रेस पदाधिकारी एवं वार्ड पार्षद सोमवार को केएलपी कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में हुई बैठक में पहुंच गई। महिला पार्षद ने जब अपनी बारी आने पर समस्याएं गिनानी शुरू की तो सीएम ने कहा आप कांग्रेस की पदाधिकारी भी हैं, इसलिए बैठक से बाहर चले जाओ। बावजूद इसके पार्षद ने अपनी बात रखनी चाही, लेकिन सीएम ने महिला को बाहर भेज दिया। इतना ही नहीं सीएम ने बैठक में मौजूद एक भाजपा समर्थित महिला पार्षद तक को कांग्रेसी बताकर बैठने के लिए कह दिया। पूरे मामले की भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी पुष्टि की है। हालांकि उक्त कांग्रेसी महिला पार्षद से फोन बंद होने के चलते समाचार लिखे जाने तक बात नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


बैठक में एक कांग्रेसी पार्षद बार-बार बोल रही थी। सीएम साहब ने कहा कि अगर आपको अधिक परेशानी है तो आप चंडीगढ़ आइए। इस पर उन्होंने यहीं पर बोलने को कहा तो सीएम साहब ने उनसे फिलहाल बाहर चले जाने को कहा। -योगेंद्र पालीवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें