फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य संस्था : चुनाव के तीन दिन पहले नामांकन प्रक्रिया पर छिड़ा विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्य संस्था : चुनाव के तीन दिन पहले नामांकन प्रक्रिया पर छिड़ा विवाद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
चुनाव के तीन दिन पहले वैश्य संस्था फिर से विवादों में आ गई है। संस्था में नए आरओ के कार्यभार संभालते ही एक आजीवन सदस्य ने नामांकन प्रक्रिया का विरोध किया है। आरोप लगाया है कि नामांकन प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा किया गया है, जो लोग आउट ऑफ कंट्री थे उनके भी नामांकन पत्र दाखिल कर दिए गए हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।
दरअसल, वैश्य संस्था में 2 जुलाई को कॉलेजियम सदस्यों का चुनाव होना है। निवर्तमान आरओ विजय गुप्ता को लेकर उठे सवालों के बीच मंगलवार को जिला रजिस्ट्रार ने नए आरओ के तौर पर एचसीएस अधिकारी अमित गुलिया को नियुक्त किया है। नए आरओ ने बुधवार को निवर्तमान आरओ से कार्यभार संभाल लिया। नए आरओ की नियुक्ति के बाद लग रहा था कि शायद अब चुनाव शांतिपूर्ण हो जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। संस्था के आजीवन सदस्य विनय आर्य ने आरओ को पत्र भेजा है। इसमें आरोप लगाया है कि इस चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा किया गया है। शेड्यूल के अनुसार 15 जून को नामांकन शुरू होने थे, लेकिन उस दिन संस्था का कार्यालय ही बंद था। शेड्यूल को धता बताते हुए दूसरे दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू कराई गई। कई ऐसे लोगों के नामांकन दाखिल किए गए हैं जो उस समय देश के बाहर थे। उनके स्थान पर दूसरे लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। पत्र में इसके अलावा भी कई अन्य आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन


58 वार्डों में 127 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव
यूं तो संस्था में 105 कॉलेजियम सदस्य हैं, लेकिन 47 वार्डों में कॉलेजियम सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। ऐसे में फिलहाल केवल 58 वार्डों के लिए ही चुनाव होंगे। इसमें 127 प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। चुनाव के दिन ही शाम तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद 14 जुलाई को गवर्निंग बॉडी का चुनाव होगा।
विज्ञापन


इस चुनाव में किया गया फर्जीवाड़ा
इस चुनाव में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। इसके लिए मैंने नए आरओ को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। जांच में स्पष्ट हो जाएगा कि चुनाव में कितनी पारदर्शिता बरती जा रही और कितना फर्जीवाड़ा चल रहा है?
- विनय आर्य, आजीवन सदस्य वैश्य संस्था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें