फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर किसानों ने किया हठ योग प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
योग दिवस पर किसानों ने किया हठ योग प्रदर्शन
विज्ञापन

-सड़क पर बैठ सरकार को कोसा, जाम लगाने का किया प्रयास, पुलिस अधिकारी से भी उलझे किसान-
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरकार की किसान विरोधी नीतियो के प्रति आक्रोश प्रकट करते हुए किसानों ने रादौर में बुबका चौक हठ योग का प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने सड़क किनारे धरना देकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। किसानों ने सड़क मार्ग को जाम करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस प्रशासन किसानों को ऐसा न करने से रोकने में कामयाब हो गया।
हालांकि बाद में किसान नेताओं ने पुलिस अधिकारियों पर उनके साथ धक्का मुक्की करने का आरोप भी लगाया और प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन कर इस मुद्दे को मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहरलाल व डीजीपी हरियाणा के समक्ष रखने की बात कही। इस दौरान किसानों ने सड़क मार्ग पर मीठे पानी की छबील भी लगाई और राहगीरों को मीठा पानी पिलाया। किसानो ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो किसान जल्द ही सरकार के खिलाफ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। हठ योग कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव विजय मेहता व जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने की। इस अवसर पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

विजय मेहता व सुभाष गुर्जर ने कहा कि सरकार योग के द्वारा लोगों को स्वास्थ्य रहने की अपील कर रही है। लेकिन वहीं दूसरी ओर सरकार की गलत नीतियों के कारण न केवल किसानों का स्वास्थ्य दांव पर लगा हुआ है बल्कि किसान भूखे मरने पर मजबूर हैं। फसलों में हो रहे नुकसान के कारण किसान आत्महत्या तक कर रहा है। सरकार करोड़ों रुपया खर्च कर लोगों को योग करवा रही है लेकिन किसानों की मांगों को पूरा करने के लिए सरकार के पास कोई कोष नहीं है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी राजिन्द्र कुमार से जब किसानों के साथ धक्का मुक्की करने बारे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह आरोप बेबुनियाद है। किसानों ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया था उन्होंने केवल किसानों को जाम लगाने से रोका था।
फोटो-3,5,7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें