फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: महम में 17 साल के युवक की बेरहमी से हत्या, चाकु से काटा गला; दो दिन पहले था जन्मदिन

Tue, 15 Sep 2026 03:11 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महम

सार

रोहतक जिले के महम में टाउन पार्क के नजदीक मंगलवार को एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान निंदाना गांव के 17 वर्षीय अरमान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतक अरमान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक जिले के महम में टाउन पार्क के नजदीक मंगलवार को एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान निंदाना गांव के 17 वर्षीय अरमान के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल हत्या की वजह का अभी पता नहीं लग पाया है और युवक को चाकू किसने और क्यों मारा इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि महम चौबीसी के चबूतरे के नजदीक टाउन पार्क के पास निंदाना गांव निवासी अरमान लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है। उसके शरीर पर कई जगह चाकू मारने के निशान हैं। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और एक संदिग्ध युवक को काबू किया है। वारदात के पीछे छात्रों की आपसी लड़ाई हो सकती है। महम थाना प्रभारी सतपाल का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि अरमान का दो दिन पहले ही जन्मदिन भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें