फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 17 मिमी बारिश ने दी गर्मी से राहत, शहर में हुआ जलभराव

Fri, 04 Sep 2026 09:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
28-दिल्ली रोड पर बारिश के दौरान हुए जलभराव में मस्ती करते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक/सांपला। शहर में शुक्रवार को हुई बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। हालांकि, पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार की बारिश ने राहत दी। शहर में हुई 17 मिमी बारिश हुई। कई काॅलोनियों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
शहर में दोपहर को अच्छी-खासी बारिश से सोनीपत रोड, दिल्ली रोड, छोटू चौक, पुलिस लाइन रोड, सुभाष नगर, गांधी कैंप बाजार, देव कॉलोनी, बालभवन रोड, पालिका बाजार, रामनगर काठ मंडी, डी-पार्क, मेडिकल मोड़ सहित पुराने हिस्से में सड़कें जलमग्न हो गईं।
विज्ञापन

इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई। हड़ताल के चलते डंपिंग पॉइंटों का कूड़ा सड़कों पर फैल गया। वहीं, तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

उधर, सांपला में बारिश से गर्मी से राहत मिली। कानूनगो प्रदीप कुमार ने बताया कि सांपला में शाम 5 बजे तक दो मिमी बारिश हुई। देर शाम तक बूंदाबांदी होती रही। इस बारिश से खरीफ की फसलों को भी फायदा होगा। धान की फसलों में अधिक लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें