फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू में 17 करोड़ से बेहतर होगी रिसर्च की सुविधाएं

Wed, 02 Dec 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की ए ग्रेड यूनिवर्सिटी एमडीयू में अब रिसर्च के कार्य को ओर बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


रिसर्च कार्य में बजट की समस्या अब नहीं होगी। इसके लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत यूनिवर्सिटी में 17 करोड़ रुपये की ग्रांट स्वीकृत की है।


एमडीयू के विभिन्न डिपार्टमेंट में होने वाली रिसर्च यूं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक भी पहुंच चुकी है, लेकिन अब इन्हें ओर बेहतर बनाने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय कदम उठाया है। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के अंतर्गत यूनिवर्सिटी को 17 करोड़ की ग्रांट के लिए मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मंजूरी मंगलवार को मंत्रालय में हुई बैठक में सहमति के बाद दी गई। इस धनराशि से यूनिवर्सिटी में आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधाएं, रिसर्च की सुविधाओं में वृद्धि और बेहतरी के लिए कार्य किया जाएगा। कुलपति सुधीर राजपाल ने बताया कि ग्रांट से यूनिवर्सिटी के आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा। जल्दी ही संबंधित विभागों में धनराशि आवंटित कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें