फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुरक्षा के लिए 17 नाके लगाए, 500 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। त्योहारी सीजन में बाजार सज गए हैं। शुक्रवार को धनतरेस, शनिवार को छोटी तो रविवार को बड़ी दिवाली है। इसके लिए बाजारों में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। आभूषण, बर्तन, ऑटो, कपड़ा व बिजली उपकरण बाजार तक सज गए हैं। साथ ही पुलिस ने भी सुरक्षा के लिए बाजार में 17 जगह नाके लगाए हैं। हर नाके पर पांच पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 500 पुलिसकर्मी मोर्चे पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

वीरवार से रविवार शाम तक सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक किला रोड, रेलवे रोड व झज्जर टी प्वाइंट से बेरी रोड तक सड़क पर किसी भी तरह के वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। देर रात प्रशासन की तरफ से शहर के चौक-चौराहे पर लड़ी लगाकर सजा दिए। एसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए है। जिला प्रशासन के साथ मिलकर टीमें गठित कर सभी फैक्टरियों की जांच की जाएगी। नियमों की अवहेलना पाए जाने पर विस्फोटक अधिनियम 1884 विस्फोटक नियम 2008 के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिला में स्थित सभी बाजारों, मंदिरों, व्यस्त इलाकों, प्रमुख स्थलों जैसे भिवानी स्टैंड, रेलवे रोड, शौरी मार्केट, किला रोड, डी-पार्क, पालिका बाजार, गांधी कैंप मार्केट, दुर्गा भवन मंदिर की सूची तैयार की गई है। थाना प्रभारी अपने-अपने एरिया में सुरक्षा के लिए जिम्मेवार होंगे। साथ ही बम निरोधक दस्ते को भी अलर्ट किया गया है। ब्लैक कमांडो टीमें लगातार बाजारों में गश्त करेंगी।

नाके लगाकर रोके जाएंगे वाहन, मचान भी बनाई
पुलिस ने भीड-भाड वाली मार्केट में आने-जाने के मार्गों पर बैरीकैड लगाए गए है। जो बैरीकेड से आगे किसी भी दो पहिया, तीन पहिया या चार पहिया वाहन को जाने नहीं देंगे। किला रोड व डी पार्क मॉडल टाउन के पास मचान व पुलिस पोस्ट बनाई जाएगी। मचान पर दूरबीन के साथ पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। यातायात व्यवस्था के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। पूर्व तय प्लान के तहत आज से कई रूट डायवर्ट रहेंगे। आम लोग अपने वाहन पार्किंग में ही खड़े करें। संदिगध वस्तु, व्यक्ति या अन्य के बारे में सूचना पुलिस कंट्रोल नंबर 228113 व डायल 112 पर दें।
विज्ञापन


नहीं लगाने दी व्यापारियों ने फड़ी, संचालक का आरोप पैसे लेकर खुद लगवा रहे व्यापारी
उधर, किला रोड के फड़ी संचालक रानी का आरोप है कि किला मोहल्ले की 20 से 25 महिलाएं दिवाली पर हर साल सामान खरीदकर लाती थी और फड़ी लगाकर बेचती थी। अबकी बार उनको अनुमति नहीं दी गई। व्यापारी भी विरोध कर रहे हैं। जबकि खुद तीन फीट से ज्यादा जगह अतिक्रमण किया है। दिवाली तक दुकानों के बाहर खुद फड़ी लगवा रहे हैं। पुलिस कार्रवाई करे। उधर, किला रोड के उप प्रधान दीपक पुनियानी का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। यह प्रशासन और फड़ी संचालकों के बीच का मामला है।

अतिक्रमण करने पर दो दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज
वहीं, पुलिस ने दिल्ली रोड डी पार्क से आगे सड़क पर अतिक्रमण करने पर दरियाव नगर निवासी भगत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि सड़क के ऊपर आरोपी ने कपड़ों की सेल लगा रखी थी। इससे रास्ता जाम हो रहा था। वहीं, पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने गोहाना रोड पर दुकान के बाहर फड़ी लगाकर मोमबत्ती, लड़ी व दूसरा सामान बेचने पर गुरुनानकपुरा निवासी विकास उर्फ विक्की के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें