फोटो-16सीटीके04 स्वास्थ्य जांच शिविर में जांच करते हुए।स्रोत आयोजक
रोहतक। जन स्वास्थ्य अभियान हरियाणा की और से रविवार को सैमन गांव में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 168 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जन स्वास्थ्य अभियान की कार्यकर्ता ने मधु मेहरा बताया कि गांव में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान चिकित्सकों ने बीपी, शुगर टेस्ट किए। लोगों को शिविर में निशुल्क दवाइयां दी गईं। इस दौरान डॉ. पूनम, डॉ. एनके मग्गू, डॉ. रणबीर सिंह दहिया, डॉ. नरेंद्र सिंह, रणबीर सिंह कादियान, प्रेम सिंह जून, मोहिंदर सिंह सिवाच, आजाद सिवाच, धर्मवीर सिंह राठी, सतपाल सिवाच, बलवान सिंह, कमलेश सिवाच मौजूद रहे।