16सीटीके02-शहीद भगत सिंह क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेलते खिलाड़ी। स्रोत:क्लब
रोहतक। शहीद भगत सिंह क्रिकेट ग्राउंड में शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब व इलाइट इलेवन एकादश के बीच टी-20 मैच खेला गया। इसमें शहीद भगत सिंह एकादश ने 10 विकेट से मैच जीता। पुनीत शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इलाइट इलेवन की टीम 19.4 ओवर में 137 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यशपाल बल्हारा ने 54 रन बनाए। शहीद भगत सिंह एकादश की ओर से रोहित मलिक व रोहित खुराना ने तीन-तीन विकेट लिए। शहीद भगत सिंह एकादश ने 10 ओवर में बिना विकेट खोए 139 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। पुनीत शर्मा ने शानदार 32 गेंदों पर 13 चौके व 7 छक्कों की मदद से 101 रन बनाए।