फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ती शराब को ब्रांडेड बोतलों में भरने वाला गिरोह पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। डिटेक्टिव पुलिस और एक्साइज विभाग ने संयुक्त रूप से काछवा में छापामार कर नकली अंग्रेजी शराब बनाने वालों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से नकली शराब की 26 पेटियां बरामद भी की हैं। पुलिस ने शराब बनाने वाले उपकरण, खाली बोतलें, ढक्कन, टेप और रैपर समेत भारी सामान मौके से बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने काछवा के रहने वाले तरणजीत को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य मौके से फरार हो गए।
पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पंजाब से सस्ती शराब अवैध तरीके से लाते थे और उसको कबाड़ी से खरीदी गई एक ब्रांडेड शराब की खाली बोतलों में भरते थे। बाद में खुद की नकली सीट और रेपर लगा लेते थे। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में गांव काछवा का पूर्व सरपंच सतनाम सिंह, ओमप्रकाश व तरणजीत के खिलाफ विभिन्न धाराओें में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक यह फैक्टरी पत्थर की है, जो कि पूर्व सरपंच सतनाम सिंह है। इसमें करनाल के रहने वाले ओमप्रकाश की भी भागीदारी है। डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि यहां पर नकली शराब तैयार की जाती है। पुलिस ने इसका पता लगाने के लिए एक व्यक्ति को भी वहां भेजा, जो वहां से शराब लेकर आ गया। शराब की बोतल की जांच करने पर पता चला कि शराब को तैयार करके बोतलों में भरा जा रहा है और फिर उसे महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। सूचना पुख्ता होने के बाद एक्साइज विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर फैक्टरी के भीतर छापा मार दिया। इसमें इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह, एसआई दलशेर सिंह समेत कई पुलिस कर्मचारी और एक्साइज विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। पुलिस ने मौके से तरणजीत को काबू कर लिया, जबकि अन्य फरार हो गए।
विज्ञापन

सस्ती लाते थे और महंगी बेचते थे
पुलिस ने जांच में ये भी बताया कि आरोपी पंजाब से अरूणांचल में बिकने वाली एक शराब करनाल लाते थे और बाद में उसको एक ब्रांडेड शराब की बोतलों में भरकर बेचते थे। बता दें कि पंजाब में एक अन्य सस्ती शराब की पेटी 500 से 1000 रुपये में लाते थे, जबकि इसी शराब को बोतलों में डालकर 2500 से 3000 रुपये के हिसाब से बेचा जा रहा था। जिन बोतलों में नकली शराब तैयार की जाती थी, वह बोतलें व ढक्कन कबाड़ी की दुकान से खरीदी जाती थी। पुलिस ने अंग्रेजी शराब की 21 पेटियां बरामद की हैं, जबकि पांच पेटी सस्ती शराब की बरामद की गई हैं। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें