फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से इस्माईला में मकान क्षतिग्रस्त, संजय नगर में लेंटर गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित........
विज्ञापन

बिजली गिरने से इस्माईला में मकान क्षतिग्रस्त, संजय नगर में लेंटर गिरा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक/सांपला।
मानसून के अंदर इस्माईला गांव में जहां आसमानी बिजली गिरने से जहां मकान क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं बारिश के चलते संजय नगर में लेंटर गिर गया। हालांकि उस समय परिवार के लोग घर से बाहर थे।

इस्माईला निवासी जगदीश ने बताया कि सोमवार को करीब सवा दो बजे अचानक तेज चमक के साथ जोरदार धमाका हुआ। अंदर जाकर देखा तो छत की टुकड़ी टूट गई थी। बारिश के चलते पहले की पशुओं को मकान से खोल कर दूसरे मकान पर ले आया था। उसके बाद वे तूड़ी लेने गए थे। जैसे ही तूड़ी लेकर निकले तो अचानक तेज आवाज के साथ आसमानी बिजली मकान पर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय नगर में बाल-बाल बचा परिवार
उधर, शहर के संजय नगर में सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक मकान लेंटर टूट कर नीचे आ गिरा। हालांकि उस समय परिवार के लोग घर से बाहर थे। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मकान मालकिन बिमला देवी ने बताया कि मकान का लेंटर काफी पुराना हो गया था। कई दिन से मौसम खराब है। सुबह करीब नौ बजे परिवार के सदस्य बाहर थे। अचानक आंगन और एक कमरे का लेंटर टूट कर नीचे आ गिरा। इससे घर में रखा काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। अब उनके सामने बारिश के मौसम में रहने की समस्या आ गई है। मंत्री से मिलकर सहायता की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें