फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी लारवा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की 10 कॉलोनियों में लारवा मिलने पर 23 को नोटिस
विज्ञापन

- अभियान के तहत कॉलोनियों के 1912 घरों का निरीक्षण किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर की 10 कॉलोनियों के 1912 घरों का एंटी लारवा अभियान के तहत निरीक्षण करने के बाद लारवा मिलने पर 23 घरों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिला मलेरिया अधिकारी डा. अनुपमा मित्तल ने बताया कि विजय नगर, किला मोहल्ला, पुलिस लाइन, सुखपुरा, सैनीपुरा, भरत कॉलोनी, कमल कॉलोनी, भगवान दास कॉलोनी, हरि नगर, कमला नगर, श्रीनगर कॉलोनी, पीजीआईएमएस क्वार्टर आदि स्थानों की जांच की गई। अभियान के तहत 1912 घरों को चेक किया गया। इन घरों में 719 कूलर, 596 टंकी, 82 होदी और 1923 दूसरे कंटेनर चेक किए गए। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि 8 टीमें छापे की कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में पानी जमा रहने की संभावना बनी रहती है। जिससें मच्छर पैदा होते है और उनके काटने से रोगों के फैलने का खतरा बना रहता है। जांच के दौरान 23 को नोटिस दिया गया है, जिसमें 21 कूलरों में व 2 अन्य में लारवा पाया गया।
विज्ञापन

फोटो: 01 से 03
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें