फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी और बारिश ने राह चलना किया दूभर

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद गंदगी और कीचड़ ने शहर को बनाया नर्क
विज्ञापन

- दलदल से तो कहीं जलभराव से होकर लोग गुजरना को मजबूर हुए लोग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर और रात में आए तूफान एवं बारिश ने बुधवार को शहर में नारकीय हालात पैदा कर दिए। कहीं पर बजबजाते कीचड़ से होकर लोगों को निकलना पड़ा तो कहीं सड़क पर भरे पानी से होकर।
नगर निगम के आंदोलित सफाई कर्मियों ने पिछले आठ दिनों से शहर की न सफाई की है और न ही कूड़ा उठाया है। इस वजह से शहर की हर सड़क पर गंदगी और कूड़े के ढेर नजर आने लगे हैं। ऊपर से मंगलवार की देर रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने शहर में नारकीय हालात पैदा कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की सड़कों पर कीचड़ ही कीचड़ नजर आने लगी है। वहीं, गंदगी की वजह से कई जगह की जलनिकासी अवरुद्ध होने से जलभराव के भी हालातों से शहरवासी जूझे। सेक्टर एक के एक्सटेंशन पार्क में बच्चों के खेलने कूदने के स्थान पर बारिश के पानी की भराव हो गया। एमडीयू के पास सड़क पर घुटनों-घुटनों पानी भरने से वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे बदहाल हालात किला रोड के नजर आए। यहां सड़क पर गंदगी के ढेर और ऊपर से हुई बारिश से दलदल के हालात पैदा हो गए। जिससे होकर गुजरना राहगीरों के लिए काफी मुश्किल रहा। फिसलन होने की वजह से कई वाहन चालक फिसले। पुरानी मंडी चौराहा के पास बारिश ने न सिर्फ राहगीरों बल्कि दुकानदारों के लिए मुश्किल पैदा कर दी। ग्राहकों के नहीं आने की वजह से दुकानदार हाथ पर हाथ रखे बैठे रहे। पुरानी बस स्टैंड के पास बन रहे एलिवेटेड रोड पर घुटनों पानी भर गया। सुभाष पार्क चौराहा पर गंदगी की वजह से जलनिकासी अवरुद्ध होने से जलभराव हुआ। सरकुलर रोड पर अंडर बाईपास में जलभराव की वजह से तमाम दोपहिया वाहन चलते-चलते बंद हो गए। जिसके कारण चालकों को वाहन खींचने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें