फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक रेलवे स्टेशन पर बाइक पार्किंग का ठेका निरस् त होने के बाद मासिक पास के बकाया रुपये लेने को हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो परिचय
विज्ञापन

एमए- 3: रोहतक रेलवे स्टेशन पर पार्किंग में खड़ी बाइकें।

स्टेशन पर पार्किंग ठेका खत्म होने का मामला
बाइक पार्किंग के मासिक पास के बकाया रुपये लेने को लेक र हंगामा
- यात्रियों ने लगाया बिना सूचना दिए ही ठेका खत्म करने का आरोप
- कुछ लोगों ने पांच दिन पूर्व ही 400 रुपये देकर बनवाया था मासिक पास, विभागीय अधिकारी बोले, जल्द छोड़ा जाएगा फिर से ठेका
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
रेलवे स्टेशन पर बाइक पार्किंग का ठेका निरस्त होने के बाद मासिक पास के रुपये लेने को लेकर शनिवार को हंगामा खड़ा हो गया। कई यात्रियों ने पांच दिन पूर्व ही मासिक पास बनवाने का दावा किया। हालांकि बाद में यात्रियों के बकाया रुपये वापस कर दिए गए। विभागीय अधिकारियों ने जल्द दोबारा से ठेका छोड़ने की बात कही है।
31 मार्च को रोहतक रेलवे स्टेशन पर बाइक पार्किंग के ठेके को निरस्त कर दिया गया था, जिसके कारण यात्रियों की बाइकों को पार्किंग स्थल से बाहर कर दिया गया था। बाइक खड़ी करने को लेकर रविवार को कई यात्रियों ने खूब हंगामा भी किया था। किसी तरह मामला शांत कराया गया था।
विज्ञापन

सोमवार को भी बाइक पार्किंग के लिए मासिक पास बनवाने वाले यात्रियों ने हंगामा किया। आरोप था कि पांच दिन पूर्व ही उन्होंने 400 रुपये देकर बाइक खड़ी करने के लिए मासिक पास बनवाया था। अब उनके वाहनों को खड़ा करने से मना किया जा रहा है। यदि उनके वाहन चोरी हो जाते हैं तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा? इस बात पर यात्रियों की पूर्व ठेका संचालक से भी नोकझोंक हुई। किसी तरह उन्हें शांत कराया गया। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीणा का कहना है कि दिल्ली से ठेका छोड़ा जाना है। जल्द ही ठेका छुड़वा दिया जाएगा। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

--
बाइक चोरी की बढ़ेगी वारदात
यात्रियों का कहना था कि ठेका खत्म होने के कारण अब बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ जाएंगी। दैनिक रेल यात्री संघ के प्रवक्ता सतपाल सिंह हाड़ा ने मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों से करने का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें