फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री ने रुपये नहीं लौटाए तो घोंपा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
राजमिस्त्री को रुपये नहीं लौटाने पर घोंपा चाकू
विज्ञापन

भिवानी : बैंक कालोनी में किराये के मकान पर रह रहे एक राजमिस्त्री को शुक्रवार देर रात को 14 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने विवाद होने पर चाकू घोंप कर घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शहर थाना पुलिस ने घायल के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बैंक कालोनी में किराये के मकान में रह रहे रमेश ने बताया कि वह मूलरूप से जिला हरबल सनपुर कुटिया बिहार के रहने वाले है और काफी समय से भिवानी में राजमिस्त्री का काम कर रहे है। उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले सीताराम साहू से उसने गहने गिरवी रखकर 14 हजार रुपये उधार लिये थे। इसमें से अब केवल 38 सौ रुपये बकाया थे। शुक्रवार रात करीब दस बजे उक्त व्यक्ति उसके घर पर पैसे लेेने के लिए आया और 38 सौ रुपये तुरंत देने की जिद करने लगा। रुपये ना होने पर उसे एक दो दिन में देने की बात कही। इस पर उसने गाली-गलौच शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे चाकू घोंप कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही सब्जी मंडी पुलिस चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें