अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
गांव घिलौड कलां में भाजपा के जसिया मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अशोक खत्री के नेतृत्व में गांव की चौपाल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रमेश बल्हारा ने शिरकत की। उन्होंने रक्तदान-महादान का नारा देते हुए रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व स्मृतिचिह्न भेंट किये।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अशोक खत्री, सतीश ठेकेदार, एडवोकेट सुमित हुड्डा व संजीव गुलिया ने पहली बार रक्तदान किया उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी की भी जान बचाई जा सकती है। रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। गांव के ही दिव्यांग कृष्ण ने भी रक्तदान कर सभी का हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के तौर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश घिलौड़ व युवा जिला महामंत्री एडवोकेट सुमित हुड्डा शमशेर सुरहेती, सुरेश, पवन, सोनू दहिया, विश्वेंद्र ढुल, कुलदीप, दीपक, राकेश, संजीत, रविंद्र, सुमित लौरा, अमित हुड्डा, आशीष डाला, सुनील, मंदीप, विशाल, मंजीत, नरेंद्र, देवेंद्र, रमेश पटवारी, अंकित, अजमेर आदि सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।