फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल बस का शीशा तोड़कर उड़ाया हजारों का सामान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ऐलनाबाद। क्षेत्र के गांव नीमला में स्थित एक निजी स्कूल की बस का शीशा तोड़कर अज्ञात चोर 14 जून की रात्रि को हजारों रुपये का सामान चुराकर ले गए। सुबह आसपास के लोगों ने बस के शीशे टूटे देखकर बस के मालिक को सूचित किया। सूचना मिलने पर स्कूल मालिक मौके पर पहुंचा और बस में सामान संभाला। इसके बाद मालिक ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस को दी शिकायत में बस के मालिक गांव नीमला निवासी भागीराम पुत्र रामलाल ने बताया कि 14 जून को उन्होंने बस को लॉक कर स्कूल के पास खड़ा कर दिया। रात्रि को अज्ञात चोरों ने बस का शीशा तोड़कर बस से बैटरी, सीसीटीवी कैमरा और एलईडी चुरा ली। जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें बस का शीशा तोड़कर सामान चोरी होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें