फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक से मारपीट कर 8700 रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चालक से मारपीट कर 8700 रुपये छीने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। चोपटा क्षेत्र के गांव रूपावास के पास कुछ लोगों द्वारा एक ट्रक चालक से मारपीट कर 8700 रुपये की नगदी छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छीना झपटी करने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में भूना रोड रतिया जिला फतेहाबाद निवासी दिलबाग सिंह पुत्र परमजीत सिंह ने बताया कि 14 जून की रात्रि करीब 10 बजे वह ट्रक लेकर नोहर की ओर से चोपटा की ओर आ रहा था। इसी दौरान गांव रूपावास के निकट रूपावास के ही निवासी राजू कासनियां और पांच-छह लोगों ने उसका ट्रक रुकवा लिया। ट्रक रुकवाते ही सभी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद उक्त लोग उससे 8700 रुपये की नगदी भी छीनकर ले गए। इसके बाद उसने किसी तरह पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छीना झपटी करने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें