फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार की ईंट-पत्थर मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौकीदार की ईंट-पत्थर से मारकर हत्या
भिवानी। खरक गांव मार्केट के चौकीदार की अज्ञात लोगों ने ईंट-पत्थरों से कुचलकर की हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला पाया है। लोगों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी की नीयत से आए लोगों की करतूत हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस रंजिश के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
शनिवार को सुबह सैर के लिए निकले ग्रामीणों ने खरक बस अड्डे पर दुकान के बाहर चौकीदार शेरसिंह (60) का खून से लथपथ शव देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

घटना स्थल से मिले टूटे पत्थर
हत्यारों ने शेर के सिर और चेहरे को ईंट-पत्थरों से बुरी तरीके से कुचलकर मारा गया है। घटनास्थल से टूटी हुई ईंट व पत्थर मिले हैं। गांव में एक चर्चा यह है कि चोरी की नीयत से आए लोगों को चौकीदार ने देख लिया हो जिसके बाद चोरों ने शेरसिंह की हत्या कर दी। ग्रामीणों का अनुमान है कि हत्यारों की संख्या एक से अधिक रही होगी। मृतक के भाई कुलदीप को शक है कि हत्या में गांव के नशेड़ी प्रवृत्ति के युवाओं का भी हाथ हो सकता है।
खरक पुलिस चौकी ने शव को अपने कब्जे लेकर जिला अस्पताल में पहुंचाया। चौकी प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि मृतक के पुत्र राजेश की शिकायत के पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस बात के चांस कम लग रहे हैं कि चोरी की नीयत से आए लोगों ने चौकीदार की हत्या की हो।
--
गांव में नशे के 50 ठिकाने
मृतक के चचेरे भाई कुलदीप का कहना है कि गांव में क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव में 50 ऐसे ठिकाने हैं जहां शराब से लेकर सुल्फा व अन्य नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री होती है। पुलिस की जानकारी में होने के बावजूद यह धंधा चल रहा है।
विज्ञापन

--
25 दिन में छठा मर्डर
पिछले महीने की पांच तारीख को चांग हवाई पट्टी के पास ऑटो चालक करतार का मर्डर हुआ था। इसके बाद जिले में पांच मर्डर हो चुके हैं। ऑटो रिक्शा चालक की हत्या के एक सप्ताह बाद बंसीलाल पार्क के सामने कॉलोनी में महिला की तेजधार हत्या से हत्या हुई थी। इसके बाद 14 अगस्त को जूई नहर में शव मिला। बाद में पता लगा कि मिताथल निवासी सतवीर की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था। इसके बाद घुसकानी गांव स्थित मंदिर के साधु का खून से सना शव तिगड़ाना मोड के पास बरामद हुआ। साधु की भी हत्या की गई थी। 26 अगस्त को केलंगा में एक युवक को लाठी-डंडों से पीट कर मार दिया था। इन सभी मामलों पुलिस ने लगभग सुलझा लिये और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें