फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबबब

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-8 पर दस लाख की अंग्रेजी शराब जब्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
थाना बावल पुलिस ने शनिवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 8 स्थित गांव ओढ़ी कट के निकट एक कैंटर से पानीपत से गुजरात भेजी जा रही दस लाख रुपये से अधिक की शराब की खेप को बरामद किया है। पकड़े टैंकर से 1992 अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। बताया जा रहा है कि शराब महंगे ब्रांड की होने के चलते कीमत दस लाख से अधिक की हो सकती है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार कैंटर सोनीपत निवासी अनिल कुमार के नाम पर पंजीकृत है। थाना बावल पुलिस ने कैंटर सहित शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
---------------
ओढ़ी कट के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था अंडो का कैंटर
शनिवार की रात थाना बावल पुलिस को सूचना मिली की एनएच-8 स्थित ओढ़ी कट के निकट एक कैंटर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने कैंटर की तलाशी ली। कैंटर चालक वहां पर मौजूद नहीं था। कैंटर में अंडो की ट्रे भरी हुई थी। लेकिन बदबू आने के बाद जब कैंटर की तिरपाल खोलकर देखी तो उसमें अंडो के नीचे शराब की पेटियां भरी हुई थी। पुलिस ने कैंटर से 1992 अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की। पुलिस के अनुसार शराब महंगे ब्रांड की है। बताया जा रहा है कि शराब की कीमत लाखों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
वर्जन-
जब्त किए गए कैंटर में अंडो के नीचे शराब की पेटियां भरी हुई थी। पकड़ी गई 1992 अंग्रेजी शराब की बोतले महंगे ब्रांड की लग रही है। कीमत लाखों में है। चालक की तलाश की जा रही है। शराब पानीपत से गुजरात के लिए जा रही थी। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
- अजय, इंस्पेक्टर, थाना बावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें