यूएमसी केेसों की सुनवाई 14 को
भिवानी
सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) परीक्षा मार्च/अप्रैल-2017 के अनुचित साधन संबंधी अपील केसों और सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी परीक्षा जुलाई-2017 के अनुचित साधन संबंधी केसों से संबंधित परीक्षार्थियों को समिति के समक्ष व्यक्तिगत सुनवाई के लिए 14 अगस्त को बोर्ड मुख्यालय पर बुलाया गया है। ये जानकारी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने दी।
उन्होेंने बताया कि सम्बन्धित परीक्षार्थियों को उनके स्वयं के पते पर पंजीकृत पत्र भेज दिये गये हैं जिनकी सूची बोर्ड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है तथा इन सभी परीक्षार्थियों द्वारा बोर्ड कार्यालय को उपलब्ध करवाए गए दूरभाष पर भी सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि जिन परीक्षार्थियों को इस बारे सूचना प्राप्त नहीं होती है वे सभी परीक्षार्थी बोर्ड कार्यालय की यूएमसी शाखा (कमरा नं. 71) में 14 अगस्त, 2017 से पूर्व व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर लें।