टॉपर से मिलकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे
नारनौल। अमर उजाला की ओर से यदुवंशी स्कूल महेंद्रगढ़ में आयोजित टापर टूर कार्यक्रम में टॉपर स्टूडेंट से मिलकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। विद्यार्थियों ने टॉपर्स से अनेक विषयों पर जानकारी मांगी। वहीं टॉपर्स ने भी खुलकर सफलता की जानकारी स्टूडेंट के साथ शेयर की। टॉपर्स से मुलाकात के बाद छात्राओं ने कहा कि यह उनके जीवन का बहुत ही सुनहरा अवसर था। यहां से उन्होंने अनेक जानकारियां प्राप्त की हैं। इसके लिए छात्राओं ने अमर उजाला का आभार प्रकट किया है।
यह एक सुनहरा अवसर था, जो अमर उजाला ने दिलाया। इस कार्यक्रम से उन्हें अनेक जानकारियां मिलीं। इसके लिए अमर उजाला का आभार प्रकट करती हूं।---प्रिया कुमारी
कॅरयिर के संबंध में जानकारी प्राप्त करके बहुत ही खुशी हुई है। यहां से जो अनुभव प्राप्त किया, वह बहुत ही अलग है। -कल्पना
टॉपर्स ने जो टिप्स दिए हैं उसे मैं हमेशा याद रखूंगी। इसके लिए मैं अमर उजाला व स्कूल का आभार प्रकट करती हूूूं। -तनवी
किस विषय की तैयारी कैसे की जाती है। यह जानकारी टापर्स ने बहुत ही अच्छी तरह खुलकर बताई है। -राधिका
किस विषय का चयन करूं, कैसे तैयारी करूं, इस बारे में बड़ा कंफ्यूजन था। लेकिन इस कार्यक्रम के बाद यह सब क्लीयर हो गया। -वंशिका
टापर्स ने जो-जो बातें बताई हैं। उसका ध्यान रखकर तैयारी करूंगा। इस कार्यक्रम में बहुत कुछ सीखने को मिला। -दीपक
टॉपर्स से मिलकर बहुत खुशी हुई। इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन समय-समय पर होना चाहिए। -वैभव
- यहां से जो अनुभव प्राप्त हुआ है, वह वास्तव में बहुत ही अच्छा है। इसके लिए मैं अमर उजाला व स्कूल का आभार प्रकट करती हूं। -राजरानी
- यह कार्यक्रम काफी रोचक रहा। यहां से अनेक प्रकार की जानकारी प्राप्त हुई है। जो भविष्य में काम आएंगी। -दिलावर
कार्यक्रम में आकर एक अलग ही अनुभव प्राप्त हुआ है। यहां पर कई चीजों को बारीकी से जाना है। इसके लिए मैं अमर उजाला का आभार प्रकट करती हूं। -ललिता
इस कार्यक्रम में टॉपर्स ने जो हमें बताया, उस बात को अपने कॅरियर में हमेशा याद रखूंगी। यह एक अच्छा अनुभव था। -मनीषा
टॉपर्स से मिलकर बहुत ही अच्छा लगा। इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए, ताकि युवाओं को सही जानकारी मिल सके। -ईशा
कार्यक्रम में आकर बहुत ही अच्छा लगा। यहां आकर मैंने काफी कुछ बातें टॉपर्स से सीखी हैं। यह अनुभव जीवन में बहुत उपयोगी होगा। -प्रिया
टॉपर्स ने जो-जो बातें बताई, उसे ध्यान से सुना है। वहीं टॉपर्स के अनुभव भी ध्यान से सुनें, इसकोे अपने कॅ रियर के लिए ढालने का प्रयास करूंगी। -मीनाक्षी
मुझे आईएएस बनाना है। इसके लिए टॉपर्स ने जो गुर दिए हैं, उसको लेकर ही मैं अपनी तैयारी करूंगी। -एकता
मैंन दसवीं कक्षा में टॉप में जगह बनाई थी। मेरी तैयारी काफी अच्छी है। अब टॉपर्स ने जो बताया है, उसके आधार पर तैयारी करूंगी, ताकि अच्छी रैंक प्राप्त हो। -आन्या
यहां आकर बहुत कुछ सीखने को मिला है। इसके लिए मैं अमर उजाला का आभार प्रकट करती हूँ, जो मुझे यह अवसर प्रदान किया। -लक्की
यह अनुभव सचमुच में बहुत ही अलग तरह का था। इस अनुभव को मैं अपने जीवन में याद रखूंगी। -प्रगति
टापर्स ने मेरे कई सवालों का जवाब दिया है। इसके लिए मैं अमर उजाला का आभार प्रकट करती हूं। -मोनू यादव
यहां आने पर मेरे मन के अनेक सवालों का जवाब मिला है। इनके जरिये ही मैं अब अपनी तैयारी अच्छे से करूंगी। -सोनिया
कार्यक्रम के बारे में सुना तो इसे देखने की इच्छा हुई। यहां आकर देखा तो वास्तव में कई जानकारियां मिलीं। -मनीषा लांबा
इस कार्यक्रम के जरिये बहुत कुछ सीखने का मौका मिला है। इसके लिए मैं टापर्स, अमर उजाला व स्कूल का आभार प्रकट करती हूं। -नेहा
टापर्स से मिलकर एक नई एनर्जी मिली है। इस एनर्जी को बरकरार रखकर ही आगामी तैयारी की जाएगी। -वंशिका
आईएएस, फिजिक्स आदि के टापर्स ने बहुत कुछ कॅरियर के बारे में बताया। इसके लिए हम उनके आभारी रहेंगे। -प्रिया
कार्यक्रम बहुत ही अच्छा रहा। कई सवाल थे, उनका जवाब भी मिला। अब मैं बेझिझक होकर तैयारी करूंगी। -सुषमा
यहां आकर बहुत कुछ सीखने को मिला है। टापर्स से बातचीत भी हुई है। एक नई एनर्जी मिली है। इसके लिए मैं अमर उजाला की आभारी हूं। -गायत्री
टापर्स ने अनेक विषयों पर खुलकर बताया है। इससे बहुत कुछ सीखने को मिला है। मन में कई सवाल थे, जो दूर हो गए। -श्रुति