यादव सभा ने छात्रा को किया सम्मानित
महेंद्रगढ़। यादव सभा महेंद्रगढ़ द्वारा बवानिया निवासी अंतिम यादव के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। छात्रा अंतिम यादव ने रसायन शास्त्र के प्रथम सेमेस्टर में एमडीयू विश्वविद्यालय में टॉप करके क्षेत्र, कालेज एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। सूरज डिग्री कालेज की छात्रा अंतिम यादव आचार्य लालचंद की पौत्री है। सम्मान समारोह के मुख्यातिथि यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह थे। छात्रा को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ती पत्र देकर सभा एवं क्षेत्र की ओर से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि लड़कियों की शिक्षा लड़कों से भी आवश्यक है। यादव सभा के प्रधान डा. प्रेमराज यादव, लालचंद आचार्य, महाबीर सिंह डीपीई आदि ने भी अपने संबोधन में छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर आईआईटी में बीसीबी की श्रेणी में छठा स्थान प्राप्त करने पर भिवानी जिले के गांव पालड़ी के सौरभ यादव पुत्र प्रदीप यादव को भी सभा एवं क्षेत्र की ओर से सम्मानित किया गया। को इस अवसर पर पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी राव श्योताज सिंह, मास्टर अमर सिंह, मास्टर रघुनाथ सिंह, सतीश शर्मा, मास्टर पोहप सिंह, बिरेन्द्र सिंह, मेजर रामनारायण, बस्तीराम खैरवाल, बहादुर सिंह थानेदार मालड़ा, वेदपाल बीईओ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।