फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन ने व्यापारियों को दी जीएसटी की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन ने व्यापारियों को दी जीएसटी की जानकारी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में रविवार को सुंडाराम ट्रस्ट मालड़ा एवं रियल एजूकेशन ग्रुप द्वारा वस्तु एवं सेवा कर की जानकारी देने के लिए निशुल्क सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में दिल्ली एवं गुरूग्राम से आए चार्टेड एकाउंटेंट स्वर्ण पदक विजेता कुलविंदर रूहिल, बलराम बंसल, हिमांशु सिंघल, हिमांशु जिंदल ने व्यापारियों को वस्तु एवं सेवा कर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने व्यापारियों की रिटर्न फाइल करने, खाता बही बनाने, पुराने स्टॉक का खाता कैसे बनाना है, हिसाब किस तरह रखना है आदि पहलुओं के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने व्यापारियों की शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने व्यापारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के भी जवाब दिए। ट्रस्ट के प्रधान संदीप मालड़ा ने कहा कि हम सब मिलकर महेंद्रगढ़ को जीएसटी जागरूक शहर बनाएंगे। वे भविष्य में भी इस तरह के सेमिनार आयोजित करके लोगों को जागरूक करेंगे तथा उनके सामने आने वाली समस्याओं का समाधान करने में भी सहयोग करेंगे। इस अवसर पर नपा प्रधान रीना बंटी, शिक्षाविद् कुलबीर बोहरा, सतबीर झूकीया, पवन खैरवाल सहित विभिन्न ट्रेडों के सैंकड़ों व्यापारियों ने सेमिनार में भाग लेकर जीएसटी के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें