अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। ऑटो चालकों के लिए आरटीए कार्यालय में अलग से काउंटर खुलेगा। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव मुनीष नागपाल ने ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों को यह आश्वासन दिया है। सर्व ऑटो रिक्शा चालक यूनियन के सदस्य कन्हेली रोड स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में पहुंचे थे।
यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष शिव कुमार दुबे के साथ ऑटो चालक क्षेत्रीय परिवार कार्यालय में पहुंचे। वहां पर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव मुनीष नागपाल के नहीं मिलने पर उन्होंने सह सचिव सोहनलाल को अपनी समस्या बताई। उन्होंने बताया कि ऑटो चालकों को कागजात तैयार कराने, टैक्स भरने और अन्य मामलों को लेकर हर रोज कार्यालय में आना पड़ता है। ऐसे में उनकी समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं होती।
उनके लिए अलग से काउंटर खुलना चाहिए। कुछ देर बाद पहुंचे सचिव मुनीष नागपाल ने आश्वासन दिया कि उनके लिए अलग से काउंटर खेल दिया जाएगा। इसके बाद सभी वहां से वापस लौट गए। इस मौके पर जिला प्रधान राजेंद्र दहिया, मेहर सिंह, बिट्टू पालीवाल, प्रीतम दहिया, संजय, विजय, सोनू, प्रदीप और सुरेंद्र मौजूद रहे।