फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में किसानों को संतुलित खाद का प्रयोग करने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोसली।
कृषि विभाग की ओर से न्यू स्टेट प्लान के तहत मंगलवार को गांव कुहारड़ में किसान प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ. सतीश इंदौरा ने किसानों को संतुलित खाद का प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कपास की खड़ी फसल में पोषक तत्वों के रूप में 500 ग्राम जिंक सल्फेट, 21 प्रतिशत और 2 किलो 500 ग्राम यूरिया को 100 लीटर पानी में प्रति एकड़ स्प्रे करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कपास की फसल एकदम से सूखने पर एक ग्राम कोबोल्ट क्लोराइड को 100 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करना चाहिए। इस अवसर पर कृषि अधिकारी राकेश कुमार, खंड कृषि अधिकारी डॉ. मनोज यादव, डॉ. रामकरण मलिक, जयकिशन, राजेंद्र, सुनील, विपिन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें