फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर कैंप के समापन पर मंच पर थिरके प्रतिभागी

विज्ञापन
विज्ञापन
समर कैंप के समापन पर मंच पर थिरके प्रतिभागी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिला बाल कल्याण परिषद् द्वारा बाल भवन में लगाए समर कैंप का शुक्रवार को समापन हो गया। इस अवसर पर जीएनजी कॉलेज में समारोह कराया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय दहिया ने शिरकत की। जबकि समारोह में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी अय्यर, बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा सतपाल कौर विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

समापन समारोह में डॉ. विजय दहिया ने समर कैंप के प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों का अवलोकन किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने समर कैंप में सीखे नृत्य व आत्मरक्षा कला का प्रदर्शन किया। यह सब देखकर डॉ. दहिया ने कहा कि बच्चों का उत्साह देखते हुए यह कहना उचित होगा कि जिला बाल कल्याण परिषद् डीसी के मार्गदर्शन में बच्चों के समग्र विकास में लगी हुई है। उन्होंने समर कैंप के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया और समर कैंप में अपना योगदान देने वाले विभिन्न समाजसेवियों एवं अपनी सेवाएं देने वाले स्वयंसेवियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी मनीषा खन्ना ने बताया कि बाल भवन में एक जून से समर कैंप निरंतर जारी था। इसमें बच्चों ने नृत्य, चित्रकारी, आर्ट एंड क्राफ्ट, मनोरंजक फिल्म, स्वच्छता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वृक्षारोपण, बाल श्रम रोकने आदि कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और समर कैंप के दौरान सीखे हुनर का समापन समारोह में प्रदर्शन किया। इस मौके पर सभी बच्चे व उनके अभिभावक व जिला बाल कल्याण परिषद् के लेखाकार राम अवतार व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें