रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में सोमवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि राजकीय महाविद्यालय जींद जिले की प्राचार्य और उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. वीना कुमारी रहीं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दर्शना ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। महाविद्यालय प्राचार्या ने मुख्यातिथि के साथ दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरूआत की।
डॉ. वीना ने कहा कि जीवन में सफलता का कोई भी शॉर्टकट नहीं है। आपको अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स बढ़ाने पर जोर देना चाहिए। दीक्षांत समारोह में 1600 छात्राओं को स्नातक और स्नातकोत्तर की उपाधि से सम्मानित किया गया। यहां पर कला, विज्ञान और वाणिज्य आदि संकायों की छात्राएं शामिल हुई। मुख्य अतिथि ने बताया कि मैं इसी महाविद्यालय की नॉन मेडिकल संकाय की छात्रा रही हूं। और इसी महाविद्यालय से शिक्षिका का सफर शुरू किया। मंच संचालन डॉ. किरण शर्मा ने किया। छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी समारोह में मौजूद रहे।
इस मौके पर सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. सुमन, डॉ. मीनू नैन, डॉ. सविता ठाकरान, डॉ. वीना सचदेवा, कार्यक्रम संयोजक डॉ. दीपक मालिक, डॉ. ज्योति, डॉ. प्रवीन खत्री, डॉ. सुभाष बल्हारा, डॉ. बिंदु, डॉ. फूल कुमार, बसंत कुमार मौजूद रहे।