फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नयाबांस गांव में स्कूल में चोरी, ग्रामीणों ने ताला जड़कर सांपला- सोनीपत रोड पर लगाया जाम

Mon, 08 Apr 2024 10:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक/ सांपला। सांपला खंड के गांव नयाबांस में रविवार रात राजकीय उच्च विद्यालय से कंप्यूटर उपकरण और बैटरी चुरा ले गए। दूसरी बार चोरी की वारदात होने से नाराज ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने पहले स्कूल के गेट पर ताला जड़ा, इसके बाद सांपला-सोनीपत रोड जाम कर दिया। सूचना पाकर सांपला थाना प्रभारी सुलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया। जाम से रोड के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि नया बांस के राजकीय उच्च विद्यालय का स्टाफ शनिवार को छुट्टी के बाद स्कूल पर ताला लगाकर चला गया। स्कूल में शिक्षा विभाग ने चौकीदार की व्यवस्था नहीं की है। सोमवार सुबह स्टाफ पहुंचा स्कूल के ताले टूटे मिले। कंप्यूटर रूम और अन्य कमरों से उपकरण व 19 बैटरी गायब मिली। इससे पहले भी एक बार स्कूल में चोरी हो चुकी है। ग्रामीणों में इस बात की नाराजगी थी कि शिक्षा विभाग स्कूल में चौकीदार नहीं लगाता और पुलिस चोरी करने वालों को नहीं पकड़ पाती। इसका खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ता है, क्योंकि बैटरी व उपकरण चोरी होने से उनकी कंप्यूटर की पढ़ाई प्रभावित होती है। सांपला थाना प्रभारी सुलेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को समझाया कि पुलिस अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रही है। तब जाकर ग्रामीण जाम खोलने के लिए राजी हुए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग को भी चौकीदार लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें