फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे बिजली गुल, 127 शिकायतें आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। ओवरलोडिंग की वजह से तेजी से बढ़ रही ट्रांसफॉर्मरों में खराबी, फ्यूज उड़ने और फॉल्ट की समस्या के मद्देनजर शनिवार को बिजली निगम ने शहर और देहात में स्पेशल मेंटेनेंस ड्राइव चलाया। इसके तहत 11 केवी के 22 फीडरों की 121.7 किलोमीटर लाइन को सुधारा गया। इस दौरान 91 इंस्युलेटर बदले गए, 33 डिस्क बदली, 635 जम्फर बदले, 30 मुड़े पोल सुधारे गए। वहीं, सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहने की वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। इस दरमियान बिजली निगम कंट्रोल रूम पर 127 शिकायतें दर्ज की गईं।
विज्ञापन

शहर एक्सईएन जेएस नारा के आदेश पर शनिवार को स्पेशल मेंटेनेंस ड्राइव चलाया गया, जो सुबह 7:30 से 1:30 बजे तक यानी छह घंटे चला। जिसके चलते 11 केवी फीडर बिरधाना, बोड़िया, माचरौली, दरियापुर, मंडी, सेक्टर छह, लाडरावान, डाबौदा, गोची, लादेन, खानपुर, जेल रोड, जगदीश कालोनी, इंदिरा कालोनी, कन्हैली, महम, भाली, सुढ़ाना, खेरडी, हुमायुपुर, खिड़वाली, समचाना पर काम किया गया। इस दौरान बिजली लाइनों के बीच में आने वाले पेड़ों की डालियां काटी गईं। 91 खराब इंस्युलेटरों को बदलकर नये डाले गए। 33 डिस्कों को बदला गया। 635 स्थानों पर जंफर बदले गए। 30 पोल टेढ़े अथवा एकतरफ झुके मिले जिनको सही किया गया। पोलों पर लगे 100 स्विच बदले गए। कुल मिलाकर 121.7 किमी. लाइन का मेंटेनेंस किया गया।
वहीं, बिजली के गुल रहने की वजह से जगदीश कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, राम नगर, डीएलएफ कॉलोनी, शास्त्री नगर, शिव एन्क्लेव, धनीपुरा, आर्य नगर, कैलाश कॉलोनी, प्रेम नगर, कृपाल नगर, कृष्णा कॉलोनी, गुरुनानक पुरा, हनुमान कॉलोनी, सुखपुरा चौक, छोटू राम नगर, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, तेज कॉलोनी, साईं दास कॉलोनी, अशोक नगर, गोहाना अड्डा, चांद नगर, दुर्गा कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, इंदिरा मार्केट, बड़ा बाजार, कसाई चौक, पुरानी सब्जी मंडी, केवल गंज, चमेली मार्केट, धोबी मोहल्ला, प्रताप बाजार, मंडी वाली गली, गांव गिझी गांव, दातार, समचाना, हुमायुपुर, बखैता, समचाना, खिड़वाली, गांव जसिया, सुडाना, काहनौर, खेरड़ी आदि की बिजली गुल रही। बिजली गुल रहने के दौरान कंट्रोल रूम पर छह घंटे के अंदर करीब 127 शिकायतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें