रोहतक। एशियाटिक बब्बर शेर के तीन शावकों अर्जुन, गीता व सुधा का शुक्रवार को पहला बर्थडे केक काटकर मनाया गया। तीनों शावकों ने भी अपने पहले जन्मदिन पर कीमा केक खाया। रोहतक जू में पल रहे बब्बर शेर के इन तीन शावकों को 21 अक्टूबर 2018 को यहां शिफ्ट किया गया था। इन्हें अमेरिका से दूध मंगवा कर कंट्रोल तापमान में पाला गया। अब ये एक वर्ष के हो गए हैं। छह महीने बाद इन्हें पर्यटकों के लिए इनक्लोजर बनाकर छोड़ा जाएगा। वन्य प्राणी निरीक्षक दीपक एलाबादी, डॉक्टर अशोक खासा व इंस्पेक्टर श्रीनिवास की उपस्थिति में बर्थडे सेलिब्रेट किया गया।
मंजूरी के लिए चल रहा है प्रोसीजर
केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण नई दिल्ली से नए इनक्लोजर के लिए मंजूरी लेने की प्रक्रिया चल रही है। एनक्लोजर बनने के बाद ही शावकों को पर्यटकों के लिए खुला छोड़ा जाएगा।