सांपला। जून महीना शुरू होते ही गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत में प्रतिदिन तापमान बढ़ने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। रविवार को पारा 45 डिग्री पार रहा। इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत प्रदान करने के लिए पावर हाउस के ट्रांसफार्मरों पर एयर कंडियशनर सिस्टम लगाए हैं, ताकि ट्रासफार्मर गर्म न हों। गर्मी में ओवरलोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर्स 75 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हो रहे हैं जिनको ठंडा किया जा रहा है। अगर कूलर-पंखे न लगाए जाए तो ट्रांसफार्मर जलने का खतरा रहता है। पिछले चार दिनों से 132केवी पावर हाउस के सिस्टम हॉफ रहा है।
शहरवासी राजबीर, सतबीर, अशोक आदि का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही अब फाल्ट बढ़ने लगे हैं। गर्मी संकट और लू चलने से बिना बिजली के रात जागकर और दिन बेचैनी में काट रहे हैं। वहीं बिजली कटों के कारण पेयजल संकट भी आन पड़ा है। सप्लाई के समय बिजली नहीं होने से पीने का पानी भी हैंडपंपों से लाना पड़ रहा है।
इस बारे में विद्युत निगम के एसडीओ मनीष कुमार का कहना है कि ओवरलोड बढ़ने से छारा व हसगनढ़ पावर हाउस पर कई बार कट लगाना पड़ता है। लेकिन विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक बिजली सप्लाई को दुरुस्त रखा जाए।