फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं ट्रांसफार्मर जला तो कहीं बिजली मीटरों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नौतपा शुरू होते ही पारा 41 डिग्री तक पहुंच चुका है। इस तपती दोपहरी में ट्रांसफार्मरों में ओवरलोड भी बढ़ने लगा है। सोमवार को गर्मी बढ़ने से ओवरलोड के कारण सुभाष चौक के पास ट्रांसफार्मर में तेज धमाका हुआ तो दिल्ली रोड पर कपड़ो के शोरूम के पास पांच बिजली मीटरों में आग लग गई। वहीं फॉल्ट व फ्यूज उड़ने से शहर के करीब 40 इलाकों में दो से तीन घंटे तक बिजली व्यवस्था चरमराई रही।
विज्ञापन

सोमवार को सुभाष चौक के नजदीक करीब 11:30 बजे ट्रांसफार्मर में तेज धमाका होने के साथ ही आग लग गई। ट्रांसफार्मर से लपटें उठने से ट्रैफिक रुक गया। इसकी सूचना पर आसपास के इलाके डीएलएफ कॉलोनी, कोर्ट एरिया आदि इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर निगम कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद इलाके की बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। वहीं, दोपहर में दिल्ली मार्ग स्थित कपड़ों और जूतों के शोरूम के बाहर एक खंभे पर लगे छह मीटरों में से पांच में आग लग गई। आग के फैलने की आशंका के चलते कुछ ही देर में शोरूम खाली हो गया। वहां एकत्रित लोगों ने नजदीक पड़ी बालू मिट्टी को फेंककर आग बुझाई। इससे आसपास के इलाके जवाहर नगर, गांधी कैंप की बिजली गुल हो गई। बिजली निगम कंट्रोल रूम में बिजली गुल होने की वजह से करीब 65 लोगों ने शिकायतें दर्ज करवाईं। बिजली निगम कर्मियों ने दो से ढाई घंटे के अंतराल में समस्या का समाधान कर दिया।

इन इलाकों में गुल रही बिजली
डीएलएफ कॉलोनी, जवाहर नगर, ओल्ड पावर हाउस कॉलोनी, आईटीआई एरिया, झज्जर रोड, शास्त्री नगर, गांधी कैंप, मस्तनाथ नगर, दिल्ली बाईपास, मॉडल टाउन, तिलक नगर, प्रेम नगर, दुर्गा कॉलोनी, शीला बाईपास, राजेंद्र नगर, न्यू राजेंद्र नगर, मेडिकल मोड़, इंदिरा नगर, नेहरू नगर, माल गोदाम रोड, रेलवे रोड, कच्चा बेरी रोड, किला रोड, किला बाजार, सलारा मोहल्ला, पाड़ा मोहल्ला, माता दरवाजा, जींद बाईपास, रोहतास नगर, कबीर कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड, गोपाल कॉलोनी, धनीपुरा, सोनीपत स्टैंड एरिया, आंबेडकर चौक, आकाशवाणी एरिया, सैनी रोड, चिन्योट कॉलोनी, धनीपुरा, जगदीश कॉलोनी, जवाहर नगर, सीआर रोड, सेक्टर एक, सेक्टर दो
विज्ञापन


बिजली की खपत करीब 65 लाख यूनिट तक पहुंची
गर्मी में रोहतक में 72 लाख यूनिट बिजली प्रति रोज की खपत का रिकॉर्ड है। हालांकि, अभी तक खपत रिकॉर्ड तक नहीं पहुंची है मगर यदि यही हालात रहे तो जल्द ही इस आंकड़े को भी पार कर जाएगी। बिजली निगम के आधिकारिक सूत्र के अनुसार सोमवार को करीब 65 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें