फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला: लोकसभा चुनाव की सुस्ती के बाद अब सक्रियता दिखाएगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के साथ ही नगर निगम अब आम पब्लिक से जुड़े कार्यों में तेजी दिखाएगा। प्रॉपर्टी टैक्स के साथ-साथ अब 30 से ज्यादा सुविधाओं का शुल्क या दूसरी राशि सीधे निगम के बैंक अकाउंट में जमा होगी। अगर सिटीजन निगम ऑफिस नहीं आना चाहते तो यूएलबी.हरियाणा.जीओवी.इन पर जाकर ऑनलाइन भी निगम के अकाउंट में राशि जमा करवा सकते हैं। व्यवस्था को सक्रियता से सोमवार से लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन

मोदी सरकार ने देश व प्रदेश में कैशलेस लेनदेन पर जोर दिया था। खासकर सरकारी विभागों में सख्ती के साथ नियम को लागू किया गया, लेकिन नगर निगम में कैशलेस व्यवस्था को खड़ा करने में कई साल लग गए। अब तक निगम द्वारा रसीद काटकर अलग-अलग फीस या दूसरे कार्यों की राशि जमा करवाई जाती थी। बाद में कर्मचारी इस राशि को बैंक खाते में जमा करवाते थे, लेकिन निगम आयुक्त आरएस वर्मा ने सख्ती से रसीद काटने की व्यवस्था को बंद करने का निर्णय लिया।
रसीद बुक गायब होने का मामला आ चुका सामने
टैक्स ब्रांच में रसीद बुक गायब होने और कैश न जमा कराने के मामले में भी आ चुके थे। सबसे पहले नागरिक सुविधा केंद्र में निजी बैंक का काउंटर खुलवाया गया। बैंक ने अपने एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई, जहां अब तक सिटीजन टैक्स की राशि जमा करवा रहे हैं। यह राशि सीधे निगम के बैंक खाते में जमा हो रही है। अब रसीद काटने का झंझट नहीं रहा। आयुक्त ने बाकी बची 30 से ज्यादा सुविधाओं या योजनाओं की फीस भी अब सीधे बैंक खाते में जमा करने का निर्णय लिया है, जिसे सख्ती से लागू किया जा रहा है। निगम के खाते में किसी तरह का कैश जमा नहीं करवाया जा रहा है। साथ ही हर फीस सीधा अकाउंट में जमा हो रही है।
विज्ञापन


इन सुविधाओं की खाते में जमा होगी राशि
एडवांस जमा
विज्ञापन फीस
असेस्टमेंट फीस
मृत पशु उठाने की फीस
बकाया ब्याज
बर्थ एंड डेथ प्रमाण पत्र फीस
बिल्डिंग प्लान फीस
बिजनेस लाइसेंस फीस
बिक्री कर फीस
प्रॉपर्टी की मलकियत बदलने की फीस
जुर्माना राशि फीस
कम्पाउंडिंग फीस
कनवर्शन फीस
कोपिंग फीस
विकास शुल्क
विकास शुल्क वर्क फीस
डीटीडी सॉलिड वेस्ट कलेक्शन
जमा राशि पर ब्याज
बिजली ड्यूटी पर एमसी टैक्स
ईएमडी फीस
निगम की जमीन की बिक्री की ईएमआई
ऊर्जा चार्ज
इनलिस्टमेंट फीस
इस्टेबलेस्टमेंट फीस
एक्साइज ड्यूटी
नियम तोड़कर विज्ञापन बोर्ड लगाने पर लगने वाली जुर्माना राशि
आग बुझाने की आय राशि
फायर फाइटिंग फीस
फैमिली वेलफेयर ग्रांट
गार्डन व रोड साइड ट्री इनकम
इनकम टैक्स फीस
इनफ्रास्ट्रचर विकास फीस
मोबाइल टावर सिक्योरिटी फीस
मोटर टैक्स
नो ड्यूट प्रमाण पत्र फीस
पार्किंग फीस
पेमेंट ऑफ प्लाट
प्रॉपर्टी ट्रांसफर फीस
पेंशनर फीस
प्लाट ट्रांसफर फीस
पॉलिथिन चालान फीस
पुअर रिलीफ फंड
रेंट ऑफ चुंगी
कम्यूनिटी सेंटर बुकिंग फीस
हुडा पार्क बुकिंग
एमसी लीज फंड
निगम की दुकानों का किराया
रेंट आफ प्लॉट
रोड डेमेज ग्रांट
रोड डेमेज रिकवरी चार्ज
आरटीआई फीस
सिक्योरिटी फीस
शो टैक्स
स्टांप ड्यूटी
स्वच्छ भारत मिशन फीस
तहबाजारी कैंप फीस
टेंडर फार्म फीस
टाइम एक्सटेंशन फीस
ट्रांसफर फीस
व्हीकल लाइसेंस फीस

--------
सिटीजन अब सीधा बैंक खाते में निगम की राशि जमा करवा सकते हैं। इसके लिए नागरिक सुविधा केंद्र में निजी बैंक की खिड़की खोली गई है। प्रारंभ में प्रॉपर्टी टैक्स सीधा बैंक अकाउंट में जमा हो रहा था। अब बाकी बची सभी सुविधाओं या दूसरे कार्यों से जुड़ी फीस भी सीधा अकाउंट में जमा करवाई जा रही है। निगम या निगम से बाहर किसी भी तरह की रसीद नहीं काटी जा रही है।
विज्ञापन

-जगदीश चंद्र, जोनल टैक्स ऑफिस नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें