फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस से : तंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लोकसभा चुनाव में प्रदेश से कांग्रेस की करारी हार के बाद पहली बार रोहतक पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि लोकसभा चुनाव भाजपा ने मुद्दों पर नहीं लड़ा। बल्कि सत्ता का दुरुपयोग करके जीत हासिल की। कांग्रेस जल्द लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की मीटिंग बुलाकर कारण तलाश करेगी। साथ ही विधानसभा चुनाव में जोरदार वापसी करेगी, जिसमें भाजपा से सीधा मुकाबला होगा। वे रविवार को कांग्रेस व्यापार सेल के उपाध्यक्ष बिमल मिनोचा के आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

तंवर ने कहा कि प्रदेश से इनेलो, बसपा व लोसुपा का तंबू उखड़ चुका है। अब कांग्रेस ही भाजपा को आगे बढ़ने से रोक सकती है। इसके चलते पार्टी एक अलग तरह की राजनीति की शुरुआत प्रदेश में करेगी। जो लोग सरकार से पांच वर्षों से परेशान रहे हैं उनको एकजुट कर प्रदेश के मुद्दे उठाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि हार के कारणों की समीक्षा कर उन्हें पहचानकर कमियों को दूर किया जायेगा। सभी नेता अपने-अपने हलकों में फीडबैक लेने में लगे हुए हैं। तंवर ने कहा कि काम के आधार पर वोटिंग तो हुई ही नहीं। भाजपा ने एक भी काम नहीं किया, लेकिन उसे पूर्ण बहुमत मिल गया। पांच वर्षों तक किसान सड़कों पर रहे, कर्मचारी आंदोलनरत रहे, किसान फसल योजना में जमकर फर्जीवाड़ा हुआ। उन्होंने कहा कि हार-जीत सामूहिक रूप से होती है। जिसकी जिम्मेदारी सभी की होती है। हार के कारणों की समीक्षा कर नए सिरे से रणनीति बनाकर कांग्रेस को एकजुट कर आगामी लड़ाई लड़ी जायेगी। इस मौके पर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष बिमल मिनोचा, प्रदेश महासचिव कुलताज सिंह, लीगल सेल के राज्य समन्वयक एडवोकेट जोगिंदर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट नरेन्द्र कौशिक, आईटी सेल के प्रदेश महासचिव महेन्द्र बागड़ी, एडवोकेट सुनील शर्मा, असंगठित कामगार सेल के चेयरमैन पंकज कपूर, अनूप सिंह कटारिया, रोहित दलाल, परमजीत पम्मी, अनिल कुमार, मनदीप हुड्डा, अनिल पंघाल, राहुल जैन, मदन मोहन भाटला, कृपाल गुलाटी, ओम मिनोचा, महेश मलहान, प्रेम सागर बत्तरा व नरेश हुडिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें