फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले 153 नए संक्रमित, कोरोना का आंकड़ा पहुंचा 4300

विज्ञापन
जन सेवा संस्थान में सैंपल लेते चिकित्सक । - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहा है। रविवार को पहली बार संक्रमण 150 का आंकड़ा पार करते हुए 153 पर पहुंच गया और जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 4300 हो गई। इसमें से 1097 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। इसमें 52 मरीज पीजीआईएमएस में तो 1045 होम आइसोलेट हैं। इसके अलावा जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब तक 45 है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में संक्रमण प्रतिशत में बढ़ोतरी हो रही है। संक्रमण का आंकड़ा 4.49 प्रतिशत हो गया है, जबकि रिकवरी रेट 73.44 प्रतिशत हो गया है। विभाग ने अब तक 95687 सैंपल की जांच करवा ली है, इसमें से 91077 सैंपल निगेटिव मिले हैं। 4300 संक्रमितों में से 3158 मरीज अब तक कोरोना से जंग जीत चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला के अनुसार आने वाले दिनों में संक्रमण प्रतिशत अभी तेजी से बढ़ेगा। लोगों को चाहिए वह जारी गाइडलाइन की अवहेलना न करें। इसके अलावा होम आइसोलेशन पर चल रहे मरीज बताए गए नियमों को न तोड़े, क्योंकि इससे उनके परिजनों को संक्रमण हो सकता है।
हॉट स्पॉट बने शहर के एरिया
कलानौर, साईंदास कॉलोनी, जगन्नाथ आश्रम, महम वार्ड 11, ग्रीन रोड, डीएलएफ कॉलोनी, गोहाना स्टैंड।
ये मिले संक्रमित
बिजनेसमैन, विद्यार्थी, कर्मचारी, गृहिणी, दुकानदार, टीचर, अधिवक्ता, सेवानिवृत्त, कोच, मजदूर, ऑटो चालक, अकाउंटेंट, पीजीआईएमएस स्टाफ नर्स, सब इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस, एसबीआई चीफ मैनेजर, चालक, बारबर शॉप संचालक, मैनेजर एसबीआई पंजाब, रेवाड़ी का सीनियर इंजीनियर, बिजली कर्मी मदीना भारत रसायन, निजी अस्पताल का डिस्चार्ज प्रभारी, एक साल का बच्चा, पीएनबी लिपिक, पीजीआईएमएस का सहायक प्रोफेसर, इनकम टैक्स विभाग का कर्मचारी, ज्वेलर शॉप संचालक आदि।
विज्ञापन

संक्रमित क्षेत्र
सलारा मोहल्ला, गोहाना अड्डा, गढ़ी मोहल्ला, गौकर्ण कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, महम वार्ड 11, किशन गढ़, आंबेडकर कॉलोनी, किलोई, रेलवे रोड, सेक्टर छह, विशाल नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर चार, सेक्टर 14, चमारिया, तेज कॉलोनी, न्यू चिन्योट कॉलोनी, सेक्टर 37, गांधी नगर, अग्रसेन कॉलोनी, गीता कॉलोनी, गणपति अपार्टमेंट, खरावड़, भालौट, पटेल नगर, रेलवे रोड, इंद्रा कॉलोनी, रेवेन्यू कॉलोनी, ग्रीन रोड, डीएलएफ कॉलोनी, आजादगढ़, सेक्टर एक, सेक्टर तीन, जवाहर नगर, आदर्श नगर, जनता कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, प्रेम नगर, मानसरोवर कॉलोनी, श्रीनगर कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, परसराम कॉलोनी, गुरुनानक पुरा, रामनगर, डेयरी मोहल्ला, सेक्टर छह, मेडिकल कैंपस, बड़ा बाजार, भगत सिंह कॉलोनी, हरीनगर, रूपनगर, सनसिटी सेक्टर 36, जगन्नाथ आश्रम, पीएस अर्बन , जनसेवा संस्थान, पाड़ा मोहल्ला, महम, घन्नी पुरा, राजेंद्र नगर, पाड़ा मोहल्ला, प्रताप चौक, सुखपुरा चौक, हुडा कॉम्प्लेक्स, डोभ गांव, पुलिस लाइन, हरी नगर, शिवाजी कॉलोनी, देव कॉलोनी, बाबरा मोहल्ला, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, रेलवे रोड, आर्य नगर, विकास नगर, मॉडल टाउन, सनसिटी, साई दास कॉलोनी, सनसिटी हाईट, लाहली, कलानौर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें