फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में हुई 152 एमएम बारिश, आज भी आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भादों के महीने में बदरा खूब बरसे। शनिवार व रविवार को दो दिनों में रिकॉर्ड 152 एमएम बारिश हुई। इस बारिश से सड़कों व गलियों में जलभराव हो गया है। इससे आवागमन प्रभावित होने के साथ-साथ आम आदमी भी परेशान रहा। सोमवार को भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। मौसम रविवार को परिवर्तनशील रहा। सुबह धूप निकलने से दोपहर तक उमस भरी गर्मी रही। शाम करीब पांच बजे बारिश शुरू होने से लोगों को राहत मिली। इस दौरान बारिश 6 एमएम दर्ज की गई है। शनिवार को 146 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विशेषज्ञ नवदीप का कहना है कि सोमवार को भी बारिश संभावित है। इसे दिन का तापमान 24 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें